{"_id":"60f83bf97eefa448f148ae89","slug":"rikhiram-kaundal-s-son-opened-a-front-against-his-own-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिखीराम कौंडल के बेटे ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिखीराम कौंडल के बेटे ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा
Wed, 21 Jul 2021 08:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Jul 2021 08:53 PM IST
सार
रामकुमार कौंडल ने बताया कि पिता स्वर्गीय रिखीराम कौंडल ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र की 35 वर्ष सेवा की है। पिछले 4 वर्षों में एक बार भी वर्तमान विधायक ने उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री रिखीराम कौंडल के पुत्र रामकुमार कौंडल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सहकारिता मंत्री दिवंगत रिखीराम कौंडल के पुत्र रामकुमार कौंडल ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए लोगों को तरजीह दी जा रही है। उन्होंने बिलासपुर में कहा कि पिछले 4 वर्षों से विधानसभा क्षेत्र में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। उन्हें न तो पार्टी संगठन के कार्यक्रमों की सूचना दी जाती है, न ही सरकारी कार्यक्रमों में आने का न्योता।
विज्ञापन
बताया कि पिता स्वर्गीय रिखीराम कौंडल ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र की 35 वर्ष सेवा की है। पिछले 4 वर्षों में एक बार भी वर्तमान विधायक ने उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
वह पार्टी में रहते हुए टिकट के लिए आवेदन करेंगे। अगर टिकट नहीं मिलता है तो झंडूता चुनाव क्षेत्र की जनता जो आदेश देगी उस पर कायम रहेंगे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया। कहा कि विकास कार्यों को लेकर कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा। आरोप लगाया कि इस समय जो झंडूता भाजपा मंडल के प्रधान और महासचिव हैं वे कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। जबकि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन