फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   right defender of indian women kabaddi team ritu negi reached home

मां ने तिलक लगा उतारी आरती, माथा चूम कर रितु को लगाया गले

Mon, 27 Aug 2018 11:32 AM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 27 Aug 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
right defender of indian women kabaddi team ritu negi reached home

एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम की राइट डिफेंडर रितु नेगी रक्षाबंधन पर अपने घर पहुंचीं। उन्हें यहां चचेरे भाइयों को राखी बांधी। सिरमौर की इस बेटी का शिलाई में परिजनों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


मां ने टीका लगाकर आरती उतारी और माथा चूमकर बेटी की पीठ थपथपाई। एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम शनिवार शाम को दिल्ली पहुंच गई थी।

रात को ही टीम दिल्ली से हिमाचल के लिए निकली।प्रियंका नेगी और कविता बिलासपुर गईं, जबकि रितु नेगी ने अपने पैतृक गांव शिलाई का रुख किया। रविवार को बिलासपुर में खिलाड़ियों के स्वागत में कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन रितु नेगी बिलासपुर की बजाय सीधा घर आ गईं।

विज्ञापन

 

मां गले लगाया और माथा चूम कर दी बधाई

right defender of indian women kabaddi team ritu negi reached home

रितु सुबह पांवटा साहिब पहुंचीं। यहां उनके पिता भवान सिंह नेगी ने स्वागत किया। लगभग दो बजे शिलाई पहुंचने पर रितु का भव्य स्वागत हुआ। लगभग दो बजे शिलाई पहुंचने पर रितु का भव्य स्वागत हुआ।

घर की दहलीज पर मां पूर्णिमा नेगी ने रितु की आरती उतारी। उन्हें गले लगाया और माथा चूम कर बधाई दी। इसके बाद इलाके के लोगों ने रितु का स्वागत किया। परिजनों ने रजत पदक जीतने की खुशी में मिठाई भी बांटी।

इसके बाद रितु नेेगी ने सबसे पहले अपने भाइयों कल्याण नेगी और इशांत नेगी को राखी बांधी। रितु ने बताया कि उनके दोनों भाई बिलासपुर में हैं। उन्हें वे पहले ही राखी भेज चुकी हैं, जबकि घर पर चचेरे भाइयों को राखी बांधनी थी। छुट्टियां होने के चलते वे सीधा घर आ गईं।

अब एक सप्ताह घर पर छुट्टियां बिताएंगी रितु

right defender of indian women kabaddi team ritu negi reached home

अब एक सप्ताह घर पर छुट्टियां बिताएंगी।प्रदेश के खिलाड़ी रात को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से सभी ने हिमाचल के लिए टैक्सी की। दिल्ली से प्रियंका नेगी, कविता और कोच सीधा बिलासपुर के लिए निकले। रितु नेगी अपने मामा के बेटे और एक सहेली के साथ पांवटा रवाना हुईं। रितु सुबह पांवटा पहुंचीं। 

रितु नेगी के लिए हिमाचल सरकार ने अन्य खिलाड़ियों की तर्ज पर अभी तक नौकरी का प्रावधान नहीं किया है। वे रेलवे में बतौर लिपिक कार्य कर रही हैं। सिकंदराबाद में सेवाएं दे रही हैं।

वे रेलवे की तरफ से खेलती हैं। सूत्र बताते हैं कि लंबे अरसे से उनकी फाइल खेल निदेशालय में लटकी है। अब रजत पदक मिलने से रितु को हिमाचल सरकार से तोहफा मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed