{"_id":"650977f42e492a3da90ab137","slug":"richa-sharma-of-sundernagar-got-the-title-of-miss-best-voting-in-lebanon-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर की ऋचा शर्मा को लेबनान में मिला मिस बेस्ट वोटिंग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर की ऋचा शर्मा को लेबनान में मिला मिस बेस्ट वोटिंग का खिताब
Tue, 19 Sep 2023 05:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Sep 2023 05:18 PM IST
सार
मंडी जिले के सुंदरनगर की ऋचा शर्मा ने लेबनान की राजधानी बेरूत में आयोजित मिस टूरिज्म यूनिवर्स 2023 ब्यूटी पेजेंट में भारत की तरफ प्रतिनिधित्व करते हुए मिस बेस्ट वोटिंग का खिताब जीता है।
विज्ञापन
सुंदरनगर की ऋचा शर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर की ऋचा शर्मा ने लेबनान की राजधानी बेरूत में आयोजित मिस टूरिज्म यूनिवर्स 2023 ब्यूटी पेजेंट में भारत की तरफ प्रतिनिधित्व करते हुए मिस बेस्ट वोटिंग का खिताब जीता है। यहां 27 देशों की सुंदरियों के बीच उन्हें ताज पहनाया गया। इसी के साथ उनके साथ कई अनुबंध भी हुए। ऋचा शर्मा अब तक कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर की ऋचा शर्मा बीटेक ग्रुजेएट हैं और उन्होंने एमबीए भी की है। उनके पिता संजय शर्मा डीएसपी पद से सेवानिवृत हुए हैं। जबकि माता अंजू शर्मा शिक्षक हैं। बेरूत में आयोजित ब्यूटी पेजेंट में उन्होंने भारतीय देवी का रूप धारण कर भारत की संस्कृति का प्रदर्शन किया। जिसे खूब सराहा गया है। इसके अलावा विभिन्न राउंड में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऋचा शर्मा मिस हिमालया ग्लोबल 2022 का खिताब भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा भी उनके नाम कई अवार्ड हैं।
विज्ञापन
2 से 15 सितंबर के बीच बेरूत में हुए ब्यूटी पेजेंट का टेलीकॉस्ट एमटीवी स्टूडियो लेबनान में होगा। उधर, ऋचा शर्मा ने बताया कि बीटेक व एमबीए करने के बाद दिल्ली में नौकरी कर रही हैं। इसी के साथ मॉडलिंग जगत में हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ फैशन वीक में भी भाग लिया और अपना हुनर दिखाया। उनका लक्ष्य मॉडलिंग जगत में आगे बढ़ना और देश-दुनिया में मंडी व प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेकर समाज के लिए कुछ अलग करना चाहती हैं।