फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Revolt in himachal Congress over return of party rebels Former municipal Council councilor tosh Kumar returned to congress in mandi.

शुरू हुआ कांग्रेस में बागियों की वापसी का सिलसिला

Sun, 22 Feb 2015 11:35 PM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Revolt in himachal Congress over return of party rebels Former municipal Council councilor tosh Kumar returned to congress in mandi.

प्रदेश कांग्रेस में बागियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। नगर परिषद मंडी के पूर्व पार्षद तोष कुमार की रविवार को प्रदेश कांग्रेस में वापसी कर दी गई। विधानसभा चुनाव में बगावत के समय उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। सवा दो साल बाद यह बहाली की गई है। सवा दो साल से ही दर्जनों कांग्रेस नेता पार्टी से बाहर चल रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें कई नेताओं की वापसी की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुए सम्मेलन में कांग्रेस से बाहर चल रहे पार्टी नेताओं की वापसी का मसला उठाया था। यह इसी का फॉलोअप माना जा रहा है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी विधानसभा क्षेत्र से नगर परिषद मंडी के पूर्व पार्षद तोष कुमार के निलंबन को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में निलंबित हुए थे तोष

Revolt in himachal Congress over return of party rebels Former municipal Council councilor tosh Kumar returned to congress in mandi.

प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की। गत विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान प्रदेश कांग्रेस ने तोष कुमार को पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में निलंबित कर दिया था। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के एक पत्र का जवाब देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में एक सम्मेलन रखा था। इसमें विशेष रूप से मौजूद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि  पार्टी से बाहर चल रहे नेताओं को वापस लिया जाना चाहिए।

इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। हालांकि, बड़ी संख्या में विधानसभा चुनाव में बगावत करने वाले कई बडे़ कांग्रेस नेताओं को पहले ही पार्टी में वापस लिया जा चुका है। बाकी बचे नेताओं को वापस लेने के मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब ऐसे तमाम नेताओं की वापसी पर गुण-दोषों के आधार पर मंत्रणा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed