फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Revenue officers will take mass leave for two days, upset due to non-fulfillment of demands

Revenue officers दो दिन सामुहिक अवकाश करेंगे राजस्व अधिकारी, मांगें पूरी नहीं होने से खफा

Fri, 23 Sep 2022 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Sep 2022 07:10 PM IST
सार

प्रदेश में जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मांगें पूरी नहीं होने से भड़क गए हैं। महासंघ सरकारी वाहन, सरकारी आवास और पदोन्नति कोटा 70 फीसदी करने की मांग कर रहा है। 

विज्ञापन
Revenue officers will take mass leave for two days, upset due to non-fulfillment of demands
प्रदर्शन(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मांगें न मानने के विरोध में हिमाचल प्रदेश के राजस्व अधिकारी 24 और 26 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। ये अधिकारी तहसीलदारों को सरकारी वाहन, आवास और पदोन्नति कोटा 45 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। राजस्व अधिकारियों ने चेतावनी दी कि इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानीं तो 2 अक्तूबर के बाद सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष एचएल घेष्टा ने कहा कि पिछले पांच साल से सरकार से मांगें उठाई जा रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई आज तक नहीं हुई। प्रदेश भर में करीब 400 तहसीलदार और नायब तहसीलदार सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से 182 तहसीलदार हैं। सरकारी वाहन न मिलने से उन्हें फील्ड में काम पर जाने में परेशानी होती है। पूर्व कांग्रेस सरकार में भी मामला उठाया था, लेकिन कुछ वाहन देने के बाद सरकार ने चुप्पी साध ली। घेष्टा ने कहा एचएएस काडर के लिए पदोेन्नति कोटा 35 से 45 फीसदी करने और सरकारी आवास देने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed