फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Revealed in departmental investigation: Home guard reached the rank of officer with fake certificate

विभागीय जांच में खुलासा: फर्जी प्रमाण पत्र से अधिकारी के पद तक पहुंच गया होमगार्ड

Sat, 16 Oct 2021 11:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Oct 2021 11:31 AM IST
सार

आरोप है कि अधिकारी ने आयु का गलत प्रमाण पत्र देकर इस पद पर पहुंचने का लाभ उठाया। साथ ही सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ भी की। जिला होमगार्ड कमांडेंट की शिकायत पर रेणुका पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Revealed in departmental investigation: Home guard reached the rank of officer with fake certificate
फर्जी प्रमाण पत्र(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गृहरक्षा विभाग की चतुर्थ वाहिनी नाहन की एक कंपनी में तैनात एक अधिकारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि अधिकारी ने आयु का गलत प्रमाण पत्र देकर इस पद पर पहुंचने का लाभ उठाया। साथ ही सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ भी की। जिला होमगार्ड कमांडेंट की शिकायत पर रेणुका पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि होमगार्ड अधिकारी के चरित्र व सेवा पुस्तिका के आधार पर जन्म तिथि 12 सितंबर 1964 है। जबकि, भर्ती की तिथि 24 नवंबर 1984 है। इसके आधार पर वर्ष 2022 में होमगार्ड अधिकारी के 58 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि भर्ती के 33 वर्ष बाद 6 दिसंबर 2017 को उक्त अधिकारी ने कार्यालय से पत्राचार कर बताया कि उसकी जन्म तिथि संस्था के अभिलेख में 12 सितंबर 1964 गलत अंकित की गई है। जबकि उसकी असल जन्म तिथि मूल शिक्षा प्रमाण पत्र के आधार पर 26 सितंबर 1967 है।
विज्ञापन


इसके आधार पर अधिकारी ने जन्म तिथि को ठीक करने का आग्रह किया। विभागीय जांच के दौरान सामने आया कि यदि इस जन्म तिथि को सही माना जाता है तो अधिकारी 1984 में भर्ती होने के समय अवयस्क होने के कारण नियमानुसार संस्था में भर्ती नहीं हो सकता था। इस वजह से जन्म तिथि पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि इस अधिकारी ने विभाग को अपनी आयु का गलत प्रमाण पत्र देकर नौकरी के साथ साथ पदोन्नति का लाभ भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1984 में बतौर बतौर होमगार्ड कर्मी भर्ती होने के बाद अबतक वह पदोन्नति का लाभ भी लेता रहा। विभागीय छानबीन के बाद आरोपी की वास्तविक आयु का खुलासा हुआ, जिसमें वह दोषी पाया गया है। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने कमांडेंट होमगार्ड जिला सिरमौर की शिकायत पर आरोपी होमगार्ड अधिकारी के विरुद्ध मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। साथ ही आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed