फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Respected employees will not participate in the cleaning campaign

Shimla News: सफाई अभियान में भाग नहीं लेंगे सैहब कर्मचारी

Mon, 22 Apr 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Respected employees will not participate in the cleaning campaign
बैठक में लिया फैसला, बायोमीट्रिक हाजिरी का भी बहिष्कार
विज्ञापन

बोले, अतिरिक्त काम के बदले पैसा दे निगम, 10 जून के बाद कर सकते हैं हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के सैकड़ों कर्मचारी अब नगर निगम की ओर से चलाए जाने वाले सफाई अभियानों में शामिल नहीं होंगे। कर्मचारियों ने पहाड़ियों और नालों की सफाई के लिए चलने वाले अभियानों का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन की सोमवार को अध्यक्ष जसवंत सिंह की अगुवाई में बैठक हुई। कर्मचारियों ने कहा कि वे रोजाना सैकड़ों घरों से कूड़ा उठाने का काम करते हैं। कई बार नगर निगम इस काम के बाद उन्हें सफाई अभियानों में बुलाकर घंटों तक अतिरिक्त काम करवाता है। कर्मचारी यह काम करने के लिए भी तैयार हैं लेकिन इसके बदले निगम उन्हें अतिरिक्त पैसा दे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि यदि पहाड़ियों की सफाई के दौरान किसी कर्मी को गिरने से चोट लग जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, क्या निगम मुआवजा देगा। इस पर भी पहले फैसला होना चाहिए। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन को सौंपे 32 सूत्रीय मांगपत्र पर भी फैसला न आने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत फैसला ले। 10 जून के बाद कर्मचारी हड़ताल का फैसला भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमीट्रिक हाजिरी का भी विरोध
बैठक में कर्मचारियों ने बायोमीट्रिक और घरों पर लगने वाले क्यूआर कोड से हाजिरी लगाने की नई व्यवस्था का भी विरोध किया। कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि नगर निगम पहले की तरह व्यवस्था चलने दें। यदि इसे लागू किया तो इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed