फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Resort gutted in fire located in Ghiyagi in Banjar Kullu Himachal Pradesh

Kullu Fire: बंजार के घियागी में दो मंजिला रिजॉर्ट जलकर राख, कुक झुलसा

Wed, 15 Feb 2023 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Feb 2023 05:21 PM IST
सार

घियागी के समीप नेचर लैप रिजॉर्ट में मंगलवार रात करीब 12:00 बजे अचानक चिंगारी भड़क गई। देखते ही देखते रिजॉर्ट को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Resort gutted in fire located in Ghiyagi in Banjar Kullu Himachal Pradesh
रिजॉर्ट जलकर राख। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल बंजार के तहत आने वाले घियागी गांव के दोघरी नाला में 10 कमरों का काष्ठकुणी शैली का दो मंजिला रिजॉर्ट जलकर राख हो गया है। आग की चपेट में आने से यहां पर काम करने वाला कुक भी आंशिक रूप से झुलस गया है। जिसे बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई है। आग की इस घटना में करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि रिजॉर्ट में कोई पर्यटक नहीं ठहरा था।

विज्ञापन


आधी रात आग लगने के बाद यहां पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार घियागी के समीप नेचर लैप रिजॉर्ट में मंगलवार रात करीब 12:00 बजे अचानक चिंगारी भड़क गई। देखते ही देखते रिजॉर्ट को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग को भड़कता देखकर दमकल विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन


इस बीच रिजॉर्ट में काम करने वाला कुक ब्रह्मदत निवासी घियागी यहीं पर ठहरा था। उसने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। इस बीच वह आशिंक रूप से झुलस भी गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरा रिजॉर्ट और इसके साथ बना हाट राख हो गया। रिजॉर्ट इकबाल कौर पत्नी महल सिंह संधु का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे सतपाल गुलेरिया निवासी नैन, सरकाघाट, जिला मंडी को लीज पर दिया गया था। आग में रिजॉर्ट का सामान कंप्यूटर, सोफे, बैड, स्टोर, वाटर पंप कंबल, रजाई और क्रोकरी आदि जल गए। आग लगने की सूचना के बाद आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन लकड़ी का बना रिजॉर्ट देखते ही देखते स्वाह हो गया है।


साथ लगते भवन बचाए
दमकल विभाग बंजार के फायर इंचार्ज लेख राज ने कहा कि सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि साथ लगते भवनों को आग से बचाया गया है। तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने कहा कि आगजनी की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग में 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नियमों के तहत राहत राशि प्रदान दी जाएगी। वहीं, डीएसपी बंजार खजाना राम ने कहा कि रिजॉर्ट में कार्यरत कुक को उपचार करवाने के बाद घर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed