फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Reservation quota not fixed in colleges, application process will stop today

शिमला: कॉलेजों में आरक्षण कोटा तय नहीं, आज थम जाएगी आवेदन प्रक्रिया

Tue, 24 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 05:00 AM IST
सार

 प्रदेश के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज के साथ जिले के बड़े डिग्री कॉलेजों में मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाता है। आरक्षण को कैसे लागू किया जाएगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से कॉलेज मेरिट लिस्ट तैयार नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Reservation quota not fixed in colleges, application process will stop today
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को थम जाएगी लेकिन अभी तक स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऑनलाइन आवेदन का मंगलवार को आखिरी दिन है। बुधवार को तय किए प्रवेश शेड्यूल के अनुसार पहली प्रवेश मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी लेकिन अभी तक सरकार और विवि प्रशासन यह तय नहीं कर पाया है कि खेल, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कितनी सीटें आरक्षित होंगी। 
विज्ञापन


 प्रदेश के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज के साथ जिले के बड़े डिग्री कॉलेजों में मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाता है। आरक्षण को कैसे लागू किया जाएगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से कॉलेज मेरिट लिस्ट तैयार नहीं कर पाएंगे। इसलिए कॉलेजों को सरकार और विवि प्रशासन के आदेशों का इंतजार करना होगा। सभी कॉलेजों ने पहले की तरह से स्पोर्ट्स, कल्चरल कोटा के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस बार ईडब्लूएस श्रेणी के छात्रों ने भी आवेदन किए हैं लेकिन उन्हें सीटें तभी मिल पाएंगी जब सरकार, शिक्षा विभाग और यूनिवर्सिटी आरक्षण को लागू करने को लेकर कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन


   प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय को आरक्षण रोस्टर को बनाने के आदेश जारी किए हैं लेकिन विवि इस पर अभी तक फैसला नहीं ले पाया है। इसलिए आरक्षण रोस्टर को किस तरह से प्रवेश में लागू किया जाना है, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।  प्रदेश सरकार ने पूर्व में जारी किए 200 प्वाइंट रोस्टर को ही कॉलेजों में प्रवेश के लिए जारी किया था। इसे वापस लेकर विवि को प्रवेश के लिए नया रोस्टर तैयार करने के आदेश दिए हैं। यदि मंगलवार को इस पर विवि फैसला नहीं लेता है तो शिक्षा विभाग को प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज लिया जाएगा फैसला : कुलसचिव
विवि के कुलसचिव सुनील शर्मा ने कहा कि स्पोर्ट्स, कल्चरल और ईडब्लूएस कोटा के तहत दिए जाने वाले आरक्षण के मामले पर विवि में बैठक हो चुकी है। इस पर मंगलवार तक फैसला ले लिया जाएगा। 


हर वर्ग के लिए पहले पांच फीसदी सीटें थीं आरक्षित 
कॉलेजों में प्रवेश के लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से पूर्व में जारी किए 120 प्वाइंट रोस्टर के तहत स्पोर्ट्स और कल्चरल वर्ग के लिए हर कोर्स में पांच-पांच फीसदी सीटें आरक्षित थीं। इसके अलावा इस बार दस फीसदी ईडब्लूएस का कोटा भी दिया जाना है। इसके अलावा अन्य आरक्षित श्रेणी के लिए कॉलेज प्रवेश में कुल 47.50 फीसदी कोटा दिया जाना है। इस पर अंतिम फैसला विवि को लेना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed