{"_id":"61169f77996a967c84537b57","slug":"research-herbal-wine-will-strengthen-the-body-s-immunity","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध: हर्बल वाइन मजबूत करेगी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध: हर्बल वाइन मजबूत करेगी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता
Sat, 14 Aug 2021 11:27 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:27 AM IST
सार
जड़ी-बूटियों से तैयार यह हर्बल वाइन (साइंस) लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का भी काम करेगी। इस हर्बल वाइन का विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में वैज्ञानिक विश्लेषण पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
खास वाइन को रियाज मोहम्मद ने तैयार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी में हर्बल वाइन लोगों की इम्युनिटी को मजबूत करेगी। इस खास वाइन को चंबा जिला निवासी रियाज मोहम्मद ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप स्कीम के जरिये जड़ी-बूटियों से तैयार किया है। भारतीय चिकित्सा पद्धति अनुसंधान संस्थान जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय औषध पादप बोर्ड के क्षेत्रीय और सुगमता केंद्र-एक उत्तर भारत के सहयोग से यह शोध पूरा हुआ है।
विज्ञापन
इस उत्पाद को जल्द बाजार में उतारने की तैयारी है। जड़ी-बूटियों से तैयार यह हर्बल वाइन (साइंस) लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का भी काम करेगी। इस हर्बल वाइन का विभिन्न विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में वैज्ञानिक विश्लेषण पूरा कर चुके हैं। औपचारिकताओं के पूर्ण होते ही यह लोगों के लिए उपलब्ध होगी। रियाज कहते हैं कि यह उत्पाद आयुर्वेद में आसव आरिष्ट और सूरा पर आधारित है। ये लीवर को मजबूत बनाती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। पश्चिमी देशों के शोध में सूरा यानी की वाइन को हार्ट के लिए भी बेहतर बताया गया है।
विज्ञापन
सलूणी के रियाज हैं माइक्रोबायोलॉजी में स्नातकोत्तर
जिला चंबा के सलूणी निवासी 31 वर्षीय रियाज मोहम्मद की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय चंबा से हुई है। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी और एमएससी ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की है।
विज्ञापन
रियाज मोहम्मद ने हर्बल वाइन तैयार करने में कामयाबी हासिल की है। हर्बल वाइन प्रोडक्ट पर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ और अन्य शोध संस्थानों में वैज्ञानिक विश्लेषण भी पूरा कर लिया गया है। यह जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी और रेट भी तय होंगे।- डॉ. अरुण चंदन, क्षेत्रीय प्रबंधक, भारतीय चिकित्सा पद्धति अनुसंधान संस्थान।