फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Republic Day 2019 in Shimla flag unfurling by Governor Acharya Devvrat

Republic Day 2019: हिमाचल में 70वां गणतंत्र दिवस समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

Sun, 27 Jan 2019 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Jan 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2019 in Shimla flag unfurling by Governor Acharya Devvrat

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 70वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों ने रिज मैदान पर पुष्प वर्षा की। हेलीकाप्टर ने करीब 25 किलो फूल परेड के दौरान बरसाए।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस परेड में सैनिक अर्धसैनिक बलों, पुलिस होम गार्डस फायर सर्विस के साथ ही छात्रों की कुल मिलाकर 27 टुकड़ियों ने भाग लिया। मुख्य डाकघर से देश भक्ति के गीतों की धुनों पर यह टुकड़ियां रिज मैदान पहुंचीं। परेड देखने के लिए रिज और माल रोड पर सैकड़ों की तादाद में आम लोग और पर्यटकों की भीड़ जुटी। रिज मैदान से जवानों की टुकड़ियां और अलग-अलग विभागों की झांकियां गुजरीं।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों, निगमों और बोर्ड की झांकियों ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम लोगों को जागरूक किया। सांस्कृतिक दलों ने अपने-अपने जिले के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में पर्यटन विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग, उद्योग विभाग, वन, कृषि,  उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, हिम ऊर्जा, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम शिमला, विद्युत बोर्ड, पुलिस, शिक्षा विभाग, स्टेट फोरेंसिक साइंस विभाग, ग्रामीण विकास विभाग की झांकियां निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में जिला सिरमौर, ऊना, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला जिला के सांस्कृतिक दलों के साथ रामपुर स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं एनजेडसीसी राजस्थान और पंजाब ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां से सबका मन मोह लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed