फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Renuka thakur and Harleen Deol to become Himachal's first cricketer to play in Commonwealth Games, BCCI announces team

बेटियों का डंका: राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर बनेंगी रेणुका और हरलीन, बीसीसीआई ने की टीम की घोषणा

Wed, 13 Jul 2022 11:33 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Jul 2022 11:33 AM IST
सार

इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने जा रही राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगी। 

विज्ञापन
Renuka thakur and Harleen Deol to become Himachal's first cricketer to play in Commonwealth Games, BCCI announces team
रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल - फोटो : संवाद

विस्तार

इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने जा रही राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगी। दोनों महिला क्रिकेटर चयन के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी। 

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 29 जुलाई से बर्मिंघम में होने वाली आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया को ग्रुप ए में शामिल किया गया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान की टीम भी शामिल है। टीम में रेणुका ठाकुर और हरलीन को मौका दिया गया है। हरलीन बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी छाप छोड़ चुकी हैं। रेणुका तेज गेंदबाजी करती हैं। रेणुका शिमला जिले के रोहड़ू, जबकि हरलीन पंजाब की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ रेणुका ने छोड़ी छाप
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज में रेणुका ने गेंदबाजी से छाप छोड़ी है। दूसरे एक दिवसीय मैच में चार विकेट लेकर रेणुका प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि दो महिला क्रिकेटरों का चयन टीम इंडिया में हुआ है। पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल क्रिकेट में भारत की ओर से प्रदेश की दोनों क्रिकेटर खेलेंगी।-- आरपी सिंह, एचपीसीए उपाध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed