फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   renuka mela utsav started with shobha yatra

मां रेणुका के परशुराम मिलन से रेणुका मेला उत्सव शुरू, वातावरण हुआ भक्तिमय

Tue, 31 Oct 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Tue, 31 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
renuka mela utsav started with shobha yatra

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। उपायुक्त सिरमौर और रेणुका विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष बीसी बडालिया ने मेले का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन



मेले में बतौर मुख्य अतिथि निमंत्रण के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए अनुमति मांगी गई थी लेकिन चुनाव आयोग से अनुमति नहीं मिल पाई। लिहाजा उपायुक्त ने ही इस परंपरा का निर्वहन किया।

विज्ञापन

देवताओं का हुआ पारंपरिक मिलन

renuka mela utsav started with shobha yatra

इस दौरान उन्होंने देव पालकियों को उठाकर शोभा यात्रा की अगुवाई की। शोभा यात्रा दोपहर बाद करीब दो बजे स्थानीय खेल मैदान से शुरू होकर ददाहू बाजार, गिरिपुल, बडौन, देवशिला और मेला मैदान से होते हुए शाम ढलने से पूर्व रेणुका तीर्थ के त्रिवेणी संगम पर पहुंची। 

जहां देवताओं का पारंपरिक मिलन हुआ। इस मिलन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। प्राकृतिक लोक वाद्य यंत्रों, शंख, घंटियाल, ढोल-नगाड़ों, बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

देव पालकियां बनीआकर्षण का केंद्र

renuka mela utsav started with shobha yatra

शोभा यात्रा में भगवान परशुराम के प्राचीन जामू मंदिर, कटाह मंदिर, माशू देवता मंदिर और मंडलाह के मंदिरों से लाई गई देव पालकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभा यात्रा में होमगार्ड बैंड, पुलिस बैंड, बारात बैंड और ददाहू स्कूल के बच्चे शामिल हुए। 

एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी, डीपीआरओ बाबू राम चौहान, मेला अधिकारी और ददाहू के तहसीलदार देवी सिंह कौशल, सीईओ रविंद्र गुप्ता सहित रेणुका विकास बोर्ड के अन्य सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed