{"_id":"5c1b9f69bdec2256b86d681a","slug":"renowned-writer-gurmeet-bedi-will-bring-astrology-science-book-on-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिष साइंस पर नए साल में आएगी इस साहित्यकार की किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिष साइंस पर नए साल में आएगी इस साहित्यकार की किताब
Thu, 20 Dec 2018 07:26 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 20 Dec 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
जाने-माने साहित्यकार, कई पुस्तकों के लेखक और हिमाचल साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित देश-विदेश में अनेक पुरस्कार हासिल करने वाले गुरमीत बेदी की ज्योतिष साइंस पर लिखी किताब नए साल में पाठकों के हाथ में होगी।
विज्ञापन
गुरमीत बेदी ने अपने 30 साल के व्यापक शोध के बाद इस किताब में ज्योतिष को पूर्ण विज्ञान साबित कर ज्योतिष पर फैली अनेक भ्रांतियों का निराकरण करने की कोशिश की है। ज्योतिष में गहरी रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी यह किताब काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
किताब में विभिन्न ग्रहों की प्रकृति और मानव जीवन पर उनके प्रभाव का विस्तार से वर्णन किया गया है। गुरमीत बेदी इस समय प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्र्क विभाग में उपनिदेशक हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में स्थित प्रेस संपर्क कार्यालय में तैनात हैं। गुरमीत बेदी ने इस पुस्तक में यह साबित किया है कि ज्योतिर्विज्ञान खगोलीय पिंडों के अध्ययन का विज्ञान है।
सबसे पहले इसी विज्ञान ने ब्रह्मांड के बारे में नक्षत्रों, ग्रहों, राशियों आदि पर विस्तार से बताया। उसका गणितीय संयोजन प्रस्तुत किया, जो आज के खगोल विज्ञान का आधार बना। दिल्ली के प्रमुख भावना प्रकाशन से गुरमीत बेदी की यह किताब आ रही है।