फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   renowned personality of film, politics and literature will come to kasauli

कसौली में 6 अक्तूबर से जुटेंगी फिल्म, राजनीति,साहित्य से जुड़ीं हस्तियां

Sun, 24 Sep 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 24 Sep 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
renowned personality of film, politics and literature will come to kasauli

साहित्य, फिल्म और राजनीति की दुनिया के पारखी कसौली में जुटेंगे। तीन दिन तक नामी चेहरे देश का हर हाल अपने शब्दों से बयां करेंगे। मौका होगा लेखक खुशवंत सिंह की याद में मनाए जाने वाले लिट फेस्ट का। यह आयोजन इस बार छह अक्तूबर से शुरू हो रहा है। 

विज्ञापन


एक साल बाद कसौली की वादियां फिर से नामी हस्तियों के स्वागत को तैयार हैं। इन दिनों लिट फेस्ट के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और ज्यादातर चेहरों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। लिट फेस्ट के उद्घाटन मौके पर जाने-माने अर्थशास्त्री व राजनीतिज्ञ अरुण शौरी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


लिटफेस्ट में इस बार अभिनय और राजनीति का संगम भी देखने को मिलेगा। यह हस्तियां देश के हालात पर कैसी निगाह रखती हैं, यह लिट फेस्ट के दौरान सामने आएगा। फिलहाल लिट फेस्ट में जिन नामी चेहरों का नाम अभी तक तय हुआ है, उनमें अनुपम खेर, शत्रुघ्न सिन्हा, शोभा डे, आशा पारेख, सागरिका घोष, राजदीप सिंह व राहुल बोस के नाम अभी तक तय हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखक खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने बताया कि लिट फेस्ट को यादगार बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार कई नामी चेहरे कसौली में नजर आएंगे और अपने-अपने नजरिये से हालात बयां करेंगे। इस आयोजन में कुछ और जाने-माने नाम आगे जुड़ेंगे। अभी उनसे बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed