फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief news for Sirmour, coronavirus positive first report negative

सिरमौर के लिए राहत की खबर, कोरोना पॉजिटिव की पहली रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 06 May 2020 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 May 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Relief news for Sirmour, coronavirus positive first report negative
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सिरमौर जिले के लिए राहत की खबर आई है। सिरमौर कोरोना मुक्त होने से कुछ कदम दूर है। सबकुछ ठीक चला तो गुरुवार को सिरमौर कोरोना मुक्त हो जाएगा। तारुवाला क्वारंटीन सेंटर में रखा गया एक व्यक्ति 22 फरवरी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बुधवार को उसके सैंपल जांचे गए।  सैंपल की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। 24 घंटे के बाद दोबारा सैंपल लिए जाएंगे। यदि दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। दिल्ली मरकज से लौटा यह व्यक्ति बद्दी में उपचाराधीन है।

विज्ञापन


उधर, प्रशासन ने बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों को बिना सैंपलिंग के घर जाने की अनुमति नहीं दी है। मंगलवार को 169 लोग चंडीगढ़ से होते हुए सिरमौर पहुंचे हैं। सभी लोग बसों में लाए गए। इनकी कालाअंब में थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा है। सभी के सैंपल लेने की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। कालाअंब से 50 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए कसौली लैब भेजे गए थे। जबकि तीन अन्य सैंपल मेडिकल कॉलेज से भेजे गए।
विज्ञापन


सभी 53 सैंपल निगेटिव पाए गए। जबकि मंगलवार शाम को भी 51 सैंपल निगेटिव आए थे इनमें 33 सैंपल तारुवाला क्वारंटीन सेंटर के जमातियों के भी थे। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि बद्दी में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। 24 घंटे में उसके फिर सैंपल लिए जाएंगे। यदि वह रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाहर से आए सभी के सैंपल लिए जा रहे हैं। बुधवार को पांवटा साहिब में रखे गए लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed