फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief: Coronavirus records patients recovered in a single day in himachal

राहत: हिमाचल में एक ही दिन में रिकॉर्ड 28 कोरोना मरीज हुए ठीक

Sat, 30 May 2020 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/नालागढ़ (सोलन)कुल्लू/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/नालागढ़ (सोलन)कुल्लू/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 May 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Relief: Coronavirus records patients recovered in a single day in himachal
ऊना में ठीक हुए मरीजों को घर भेजते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना महामारी के बीच शनिवार को राहत भरी खबर आई। प्रदेश में एक ही दिन में रिकॉर्ड 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 हमीरपुर के हैं। इसके अलावा 4 कांगड़ा, तीन मंडी और एक कुल्लू का मरीज ठीक हुआ है। कुल्लू एक बार फिर कोरोना मुक्त जिला हो गया है। शनिवार को हिमाचल में पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं। इनमें चार कांगड़ा जिले और एक सोलन के बीबीएन इलाके में पहले से पॉजिटिव महिला का 11 साल का बेटा पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा मंडी जिले के नगवाईं का एक 23 वर्षीय युवक (टैक्सी चालक) चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह एक हादसे के बाद पीजीआई में दाखिल था।

विज्ञापन


 कांगड़ा जिले में पॉजिटिव तीन दिल्ली से और एक गुरुग्राम से लौटा था, जो संस्थागत क्वारंटीन थे। चारों को डाढ़ शिफ्ट कर दिया है। इनमें एक देहरा उपमंडल के आगर गांव का, दूसरा मरीज पालमपुर उपमंडल के रामनगर का, दो लंबागांव के रहने वाले हैं। उधर सोलन जिले के बीबीएन में यूपी से आई महिला जो पॉजिटिव निकली थी, उसके 11 साल के बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जबकि महिला के पति और उसकी 3 साल की बेटी की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। इन्हें काठा अस्पताल में रखा है। प्रदेश में अब तक 301 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनमें से 115 ठीक हो चुके हैं, जबकि 186 एक्टिव हैं। पांच की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

कुल्लू में कोरोना से जंग जीतकर भावुक हुआ युवक

Relief: Coronavirus records patients recovered in a single day in himachal
युवक को फूलों का गुलदस्ता देते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू जिला कोरोना मुक्त हो गया है। यहां एकमात्र मरीज की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को युवक को कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दे दी है। इस दौरान पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा और तालियां बजाकर युवक को जिला रेडक्रास की एंबुलेंस से घर रवाना किया। इस दौरान युवक भावुक भी हो गया। इससे पहले युवक से वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से हाल जानकर उत्साहवर्द्धन किया।

उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. विकास डोगरा, चिकित्सकों, कर्मचारियों ने संक्रमित युवक के स्वास्थ्य पर 24 घंटे नजर रखी तथा उसकी नियमित जांच की। युवक के भोजन के लिए डॉक्टरों ने विशेष डाइट चार्ट बनाया था। वीडियो संदेशों के माध्यम से युवक को योगाभ्यास भी करवाया। उल्लेखनीय है कि यह युवक मुंबई से विशेष रेलगाड़ी से ऊना और वहां से एचआरटीसी बस से 18 मई को कुल्लू पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed