फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rejected Aadhar now will be made at Panchayat

पंचायत में ही बनेगा रिजेक्ट आधार कार्ड

Wed, 09 Apr 2014 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Apr 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
Rejected Aadhar now will be made at Panchayat
आपका आधार कार्ड किस कारण रिजेक्ट हुआ? इसकी जानकारी अब एक फोन से मिल जाएगी। इसके लिए आईटी विभाग सॉफ्टवेयर तैयार कर चुका है।
विज्ञापन


विभाग के कसुम्पटी स्थित कॉल सेंटर में फोन कर आधार कार्ड के स्टेट्स के बारे में जानकारी मिलेगी।

आधार कार्ड से संबंधित कॉल सेंटर में कितने फोन आए, लोगों को इसके क्या जवाब दिए गए, क्या उनकी समस्याओं को सुलझाया गया या नहीं इसकी मॉनिटरिंग के लिए भी विभाग सॉफ्टवेयर तैयार करने जा रहा है।

रिजेक्ट हुए आधार कार्ड को बनाने के लिए विभाग अपने स्तर पर मोबाइल वैन खरीदने जा रहा है। ये मोबाइल वैन विभिन्न पंचायतों में जाकर रिजेक्ट हुए आधार कार्ड को बनाने के साथ- साथ नए आधार कार्ड भी बनाएंगी।
विज्ञापन


मोबाइल बैन में आधार कार्ड बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली 50 किटों को भी खरीदा जाएगा। विभाग के अनुसार चुनाव आचार संहिता हटने के बाद इनकी खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन पंचायतों में कितने आधार कार्ड बनने बाकी हैं। इसका डाटा एकत्र किया जा रहा है। विभाग के उप निदेशक अनिल सेमवाल ने बताया कि कॉल सेंटर की मॉनिटरिंग के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है।

कॉल सेंटर से नहीं मिलता जवाब

विभाग के कॉल सेंटर में रोज आधार कार्ड से संबंधित दर्जनों शिकायतें आती हैं, लेकिन इन शिकायतों का समाधान हुआ या नहीं इसकी मॉनिटरिंग नहीं हो पाती थी।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब इससे कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा और लोगों की समस्याओं का भी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed