फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   regular flight started from bhuntar to chandigarh

45 मिनट में तय होगा चंडीगढ़ का सफर, यहां से शुरू हुई नियमित उड़ानें

Sat, 14 Oct 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 14 Oct 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
regular flight started from bhuntar to chandigarh

चंडीगढ़ से भुंतर का सफर अब मात्र 45 मिनट में होगा। भुंतर एयरपोर्ट और चंडीगढ़ के बीच नियमित उड़ानें शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को 70 सीटर एयरक्राफ्ट में 11 यात्री भुंतर पहुंचे। यहां से चंडीगढ़ की फ्लाइट में भी 11 ही यात्री सवार हुए। न्यूनतम किराया चार हजार रुपये रखा गया है। 

विज्ञापन


इस एयरक्राफ्ट में चंडीगढ़ से भुंतर के लिए अधिकतम 60 यात्री जबकि भुंतर से चंडीगढ़ 45 यात्री जा सकते हैं। फ्लाइट के लिए इन दिनों एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट में ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


कुल्लू-मनाली के लिए चंडीगढ़ से सीधी फ्लाइट शुरू होने से पर्यटन कारोबार में इजाफा होगा। शूटिंग के लिए आने वाली यूनिट्स को भी आसानी रहेगी। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर दिनेश भारद्वाज ने बताया कि भुंतर से चंडीगढ़ उड़ान के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पांच अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जयंत सिन्हा ने इस उड़ान का शुभारंभ किया था। उसके बाद से उड़ानें नियमित नहीं हो रही थीं। 

औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 13 अक्तूबर से नियमित उड़ानें शुरू हो गई हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट में चल रहे कार्य के चलते सप्ताह में रविवार के दिन उड़ान नहीं होगी।

यह है समयसारिणी

regular flight started from bhuntar to chandigarh

एयर इंडिया के मुताबिक दिल्ली से एटीआर 72-600 सुबह 6.45 पर भुंतर के लिए उड़ान भरेगा और यहां सुबह 8.05 पर भुंतर पहुंचेगा। इसके बाद सुबह 8.35 पर भुंतर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान होगी जोकि चंडीगढ़ सुबह 9.20 पर पहुंचेगी।

चंडीगढ़ से भुंतर के लिए वापसी सुबह 9.50 पर होगी। उड़ान भुंतर सुबह 10.35 पर पहुंचेगी। इसके बाद 11 बजे दिल्ली के लिए भुंतर एयरपोर्ट से उड़ान भरी जाएगी, जो 12.25 पर दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed