{"_id":"5bbefeb4867a5528304c9f0f","slug":"regional-science-congress-in-chamba-students-electricity-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के झूला झूलने से तैयार होगी बिजली, साइंस कांग्रेस में छात्रों ने पेश किया मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के झूला झूलने से तैयार होगी बिजली, साइंस कांग्रेस में छात्रों ने पेश किया मॉडल
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मैदान में लगे बच्चों के झूले भी बिजली तैयार कर सकते हैं। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल शिमला के छात्रों का मॉडल ऐसा ही कुछ दावा कर रहा है। चंबा में प्रदेश स्तरीय साइंस कांग्रेस में शामिल किए गए मॉडल में झूलों से बिजली तैयार करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई है। छात्रों का दावा है कि मनोरंजन के साथ बिजली तैयार करना बेहद आसान है। यदि इस मॉडल को व्यवहारिक रूप से प्रयोग में लाया जाए तो बिजली संकट दूर करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
मॉडल बनाने वाले छात्र आयुष, आर्यन और दिग्विजय ने बताया कि उन्होंने एक माह में मॉडल तैयार किया है। जिला स्तर पर साइंस कांग्रेस में उनके इस मॉडल को दूसरा स्थान मिला था। ऐसे में उन्हें प्रदेश स्तरीय कांग्रेस में पहला स्थान मिलने की उम्मीद है। मॉडल तैयार करने वाले छात्रों ने बताया कि बच्चों के झूले के नीचे एक टरबाइन लगाई गई है। बच्चों के झूला झूलने पर इस उपकरण की मदद से बिजली तैयार होगी।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि मॉडल तैयार करते समय उन्होंने संबंधित विभागाें और सर्च इंजन गूगल से जानकारी जुटानी चाही। लेकिन उन्हें कहीं पर भी इस तरह से बिजली तैयार करने के अनुभव नहीं मिल पाए। ऐसे में उनका यह मॉडल अपनी तरह का पहला प्रतीत हो रहा है। छात्रों का कहना है कि ऊर्जा की जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं। बड़े-बड़े बांध बनाए जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान भी हो रहा है। झूले से बिजली तैयार करने का तरीका नया विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन
झूले से ऐसे बनेगी बिजली
झूलों से बिजली पैदा करने वाले मॉडल में टरबाइन का प्रयोग किया गया है। झूल झूलते समय टरबाइन घूमने लगती है जिससे बिजली पैदा होती है। झूले में टरबाइन लगाने और इससे बिजली पैदा करने की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए छात्रों ने कई बार प्रयोग किए।