फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Referred pregnant lady from Chamba Medical College gave birth to twin daughters in an ambulance

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज से रेफर प्रसूता ने एंबुलेंस में दिया जुड़वा बेटियों को जन्म

Tue, 05 Jul 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Jul 2022 07:56 PM IST
सार

चंबा मेडिकल कॉलेज से कांगड़ा के टांडा के लिए रेफर गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। महिला का 108 एंबुलेंस के ईएमटी नरेंद्र और पायलट दीप राज ने प्रसव करवाया। 

विज्ञापन
Referred pregnant lady from Chamba Medical College gave birth to twin daughters in an ambulance
एंबुलेंस में जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म(प्रतीकात्मक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा मेडिकल कॉलेज से कांगड़ा के टांडा के लिए रेफर गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। महिला का 108 एंबुलेंस के ईएमटी नरेंद्र और पायलट दीप राज ने प्रसव करवाया। इसके बाद दोनों बच्चियों और प्रसूता को वापस चंबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। इस घटनाक्रम के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन


पूजा देवी पत्नी किशोरी लाल गांव तागी, डाकघर सुनारा, तहसील चंबा को मंगलवार सुबह 5:00 बजे प्रसव पीड़ा हुई। महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। यहां पर जांच के बाद महिला को चंबा से टांडा के लिए रेफर किया गया। चंबा के गोली नामक स्थान के पास दर्द से कराह रही महिला की हालत देखकर ईएमटी नरेंद्र कुमार ने मौके पर ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed