फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Red Flag Union furious over ignoring labor laws

Shimla News: श्रम कानूनों की अनदेखी पर भड़की लाल झंडा यूनियन

Sat, 21 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Red Flag Union furious over ignoring labor laws
सूर्या होटल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

ईपीएफ का पैसा खाते में जमा न करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश होटल मजदूरों की लाल झंडा यूनियन (संबंधित सीटू) के बैनर तले शनिवार को सूर्या होटल के मजदूरों ने श्रम कानूनों की अनदेखी और मांगों को नजर अंदाज किए जाने के विरोध में होटल के बार प्रदर्शन किया। इसमें शामिल सीटू नेताओं ने कहा कि होटल में काम कर रहे मजदूरों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने होटल प्रबंधन द्वारा पिछले कई महीनों से मजदूरों के वेतन से ईपीएफ और ईएसआई की कटौती कर संबंधित खातों में जमा नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, शिमला जिला महासचिव अमित, कोषाध्यक्ष बालक राम, सचिव दिलीप, यूनियन के प्रधान प्रताप चौहान, महासचिव कपिल नेगी, कोषाध्यक्ष श्याम ने कहा कि यह श्रम कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि होटल के मजदूरों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, कर्मचारियों की कमी के कारण अतिरिक्त काम लिया जा रहा है। तीन वर्षों से वर्दी तक नहीं दी गई है, ईएसआई से बाहर मजदूरों को किसी प्रकार का चिकित्सा भत्ता नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विजेंद्र मेहरा और होटल सूर्या यूनिट के प्रधान रती राम ने होटल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों का समाधान जल्द नहीं किया तो आने वाले समय में सीटू उग्र आंदोलन करेगी। मेहरा ने कहा कि गेट मीटिंग के दौरान होटल प्रबंधन के साथ हुई बैठक में 7 माह से लंबित ईपीएफ और ईएसआई की राशि जमा करने की बात को माना। मेहरा ने कहा कि यह संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि यदि बाकी मांगों को पूरा नहीं किया तो सीटू आंदोलन उग्र करेगी। गेट मीटिंग में एसएफआई राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला अध्यक्ष विवेक नेहरा, जिला सचिव पवन, कमल, वैशाली, स्नेहा, अरुण, हिमांशु, तिलक राज, सीता राम, निशा, उमा, चंपा, पिंकू, बलवीर राणा, अनिल, विक्रम, मनोहर, संत राम, कल्याण, शिशु पाल, बुद्धि सिंह, प्रकाश, अरविंद, अनिल और देश राज सहित अन्य मजदूर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article