फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recruitment process of non-teachers stopped in Central University

CU Dharamshala: केंद्रीय विश्वविद्यालय में रोकी गैर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, जानें वजह

Sun, 26 Feb 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Feb 2023 10:33 AM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है। अब सीयू प्रशासन इन रिक्त पदों को भरने के लिए नए सिरे से आवेदन मांगेगा।

विज्ञापन
Recruitment process of non-teachers stopped in Central University
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है।  अब सीयू प्रशासन इन रिक्त पदों को भरने के लिए नए सिरे से आवेदन मांगेगा। ग्रुप बी व सी के करीब 23 पदों को भरने के लिए फरवरी माह के पहले सप्ताह में आवेदन मांगे थे। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने तीन फरवरी को एक विज्ञप्ति जारी कर ग्रुप बी व सी के विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पड़े 23 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए अभ्यर्थियों को नौ मार्च तक आवेदन करने के लिए कहा गया था। इनमें ग्रुप बी में सात व ग्रुप सी में 16 पद भरे जाने थे। ग्रुप बी में हिंदी ट्रांसलेटर का एक पद, प्राइवेट सचिव के दो पद व सिक्योरिटी ऑफिसर का एक पद, पर्सनल असिस्टेंट के तीन पद शामिल थे।

विज्ञापन


वहीं ग्रुप सी में कुक के दो पद, किचन अटेंडेंट के दो, हाॅस्टल अटेंडेंट का एक, लेबोरेटरी असिस्टेंट का एक, लेबोरेटरी अटेंडेंट का एक, लाइब्रेरी अटेंडेंट के तीन, स्टेटिकल असिस्टेंट का एक, यूडीसी के दो, एलडीसी के दो व सिक्योरिटी इंस्पेक्टर का एक पद भरा जाना था। लेकिन अब सीयू प्रशासन फिलहाल यह पद नहीं भरेगा। सीयू के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर फीस भरी है, उसे वह एक प्रपत्र भर कर वापस ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 15 अप्रैल तक आवेदन करना होगा। उन अभ्यर्थियों के पास दोबारा विज्ञप्ति किए जाने वाले पदों समय इस फीस को एडजस्ट करने का भी मौका रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed