फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   recruitment of peon for 239 posts in animal husbandry department himachal pradesh

पशुपालन विभाग में 239 पदों पर भर्ती, 30 मार्च तक करें आवेदन

Sat, 29 Feb 2020 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Feb 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
recruitment of peon for 239 posts in animal husbandry department himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 239 पद भरे जाएंगे। विभाग ने इनके लिए आवेदन मांगे हैं। सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। पशुपालन विभाग डेलीवेज पर ये पद भरेगा। प्रदेश के दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का मौका है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्षा तक होनी चाहिए।

विज्ञापन


एससी-एसटी व ओबीसी के लिए नियमानुसार आयु में छूट दी गई है। अभ्यर्थी को आवेदन ऑफलाइन अपने जिले के पशुपालन विभाग उपनिदेशक को 30 मार्च शाम 4 बजे तक भेजने होंगे। अभ्यर्थी की नियुक्ति दसवीं के अंकों, अन्य दस्तावेजों व मेरिट के आधार पर होगी। मेरिट 100 अंकों से बनाई जाएगी।  दसवीं में प्राप्त अंकों को 85 से कैल्कुलेट करने पर मार्क्स मिलेंगे।

विज्ञापन

पिछड़ा क्षेत्र और पंचायत को 1 अंक, लैंडलेस का 2 अंक, दिव्यांग 40 फीसदी से अधिक का 1 अंक, घर में कोई सरकारी नौकरी पर न होने का प्रमाण पत्र का ढाई अंक, एनएसएस का प्रमाण पत्र होने का 1 अंक, बीपीएल के ढाई अंक, विधवा व एकल नारी का डेढ़ अंक, एक लड़की होने का 1 अंक व पांच वर्ष का सरकारी व गैर सरकारी अनुभव प्रमाण पत्र होने पर ढाई अंक अभ्यर्थी को दिए जाएंगे।

बिलासपुर में 5 पद, चंबा में 14, हमीरपुर में 12, किन्नौर में 6, कुल्लू में 10, लाहौल-स्पीति में 2 पद, कांगड़ा में 59 पद, सोलन में 20, ऊना में 22, सिरमौर में 16 पद, शिमला में 49 व मंडी में 24 पद चतुर्थ श्रेणी के भरे जाने हैं।

अभ्यर्थी को आवेदन के साथ दसवीं व अन्य सभी प्रमाण पत्रों की प्रतियां भी साथ में लगानी होगी। आवेदन फार्म के साथ प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में फार्म रद्द कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए फार्म पशुपालन विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी व दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed