फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recruitment of Agniveers in Sujanpur Tihra, 2,500 youth of Bilaspur will participate on the first day

Agniveer Recruitment: सुजानपुर टीहरा में अग्निवीरों की भर्ती, पहले दिन बिलासपुर के 2,500 युवा लेंगे भाग

Sun, 28 Aug 2022 06:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Aug 2022 06:46 PM IST
सार

अग्निवीर सिपाही, सामान्य ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर तकनीकी, अग्निपथ क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निपथ ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निपथ ट्रेड्समैन आठवीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। साढ़े 17 से 23 वर्ष तक के ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
Recruitment of Agniveers in Sujanpur Tihra, 2,500 youth of Bilaspur will participate on the first day
अग्निवीरों की भर्ती - फोटो : indian army

विस्तार

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती 29 अगस्त से सुजानपुर टीहरा मैदान में शुरू होगी। पहले दिन जिला बिलासपुर की तहसील घुमारवीं, भराड़ी और श्रीनयनादेवी के 2,500 अभ्यर्थी भर्ती रैली में भाग लेंगे। अभ्यर्थियों के रहने के लिए स्थानीय हनुमान मंदिर में मंदिर कमेटी ने निशुल्क व्यवस्था की है। यह भर्ती आठ सितंबर तक चलेगी। अग्निवीर सिपाही, सामान्य ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर तकनीकी, अग्निपथ क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निपथ ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निपथ ट्रेड्समैन आठवीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। साढ़े 17 से 23 वर्ष तक के ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेंगे। 

विज्ञापन


फर्जी एडमिट कार्ड को लेकर भर्ती कार्यालय ने सख्ती अपनाई है। अभ्यर्थियों को फर्जी दस्तावेज न लाने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई होगी। पैसे लेकर भर्ती करवाने वालों के झांसे में न आने की अपील की गई है। किसी तरह का ड्रग्स लेकर भर्ती में आने वालों पर भी सेना की नजर रहेगी। ऐसे संदिग्धों की सैंपलिंग करवाई जाएगी। सुबह 3:30 बजे से 8:30 बजे तक अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए करीब 22,000 युवाओं ने आवेदन किया है। 29 अगस्त को पहले दिन बिलासपुर जिले की तीन तहसीलों के 2,500 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर बताए गए समस्त दस्तावेजों के साथ मैदान में पहुंचें। 
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर चलाएंगे अतिरिक्त बसें : डीडीएम
सेना भर्ती के लिए सुजानपुर जाने वाले युवाओं को परेशानी न हो, इसके लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल, कोई अतिरिक्त बस शुरू नहीं की गई है, लेकिन निगम ने तैयारी कर रखी है। फिर भी अतिरिक्त बस भेजने की जरूरत है तो सुजानपुर के लिए अतिरिक्त बस भेजी जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से यह मांग आई है। रविवार को ऐसी कोई जरूरत महसूस नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में सात नवंबर से महिला अग्निवीरों की होगी भर्ती 
सुजानपुर टीहरा में पुरुष अग्निवीर अभ्यर्थियों की भर्ती रैली के बाद 7 से 11 नंबर तक अंबाला के खारगा स्टेडियम में प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी। इसके लिए नौ अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। यह पंजीकरण सात सितंबर तक होगा। साढ़े सत्रह से 23 साल की युवतियां पंजीकरण करवाकर इस भर्ती रैली में भाग ले सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed