{"_id":"62e533d43ddaf02dd01c4981","slug":"recruitment-of-40-teachers-non-teachers-in-himachal-agricultural-university-know-the-last-date-of-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agricultural University: हिमाचल कृषि विश्वविद्यालय में 40 शिक्षकों-गैर शिक्षकों की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agricultural University: हिमाचल कृषि विश्वविद्यालय में 40 शिक्षकों-गैर शिक्षकों की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम
Sat, 30 Jul 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Jul 2022 07:08 PM IST
सार
प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के खाली 40 पद जल्द भरे जाएंगे। शिक्षकों के 26 और गैर शिक्षकों के 14 पद विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे। विवि प्रशासन ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के खाली 40 पद जल्द भरे जाएंगे। शिक्षकों के 26 और गैर शिक्षकों के 14 पद विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे। विवि प्रशासन ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। विवि में पादप रोग विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि प्रसार शिक्षा, सस्य विज्ञान, कीट विज्ञान, सब्जी और पुष्प विज्ञान, जीव रासायन, बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी, गृह विज्ञान और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान में रिक्त पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
गैर शिक्षकों के 14 पदों में तकनीकी सहायक, फील्ड सहायक, वेटरनेरी फार्मासिस्ट, क्लर्क और प्रयोगशाला सहायकों के पर शामिल हैं। अभ्यर्थी 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले अभ्यर्थी 15 सितंबर आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hillagric.ac.in पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदयपाल सिंह ने कहा कि विवि ने शिक्षकों पर गैर शिक्षकों के 40 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसकी सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन