फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 300 posts of gram rozgar sevak

ग्रामीण विकास विभाग में 300 ग्राम रोजगार सेवकों की भर्ती

Thu, 01 Jun 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 01 Jun 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
recruitment for 300 posts of gram rozgar sevak

हिमाचल में अब दो पंचायतों पर एक ग्राम सेवक तैनात होगा। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग ने रिक्त पदों को भरने की कसरत शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश में 300 ग्राम सेवकों के पद भरे जाएंगे। वर्तमान में सरकार ने 3 पंचायतों में एक ग्राम सेवक तैनात किया है। 

विज्ञापन


पंचायतों में काम प्रभावित न हों इसके चलते ग्राम रोजगार सेवकों के पदों को भरने का फैसला लिया है। अब केंद्र सरकार जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों को पैसा न देकर सीधे पंचायतों को दे रही है। 14 वें वित्तायोग के तहत पंचायतों में 18 विकास कार्य चल रहे हैं।

विज्ञापन

अभी एक ग्राम सेवक के पास है तीन पंचायतों का कार्यभार

recruitment for 300 posts of gram rozgar sevak

इसमें वर्षाशालिका, नालियों का निर्माण, डंगे, सड़कों का निर्माण, श्मशानघाट, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइटें आदि कार्य हो रहे हैं। इन सभी कार्यों की रिपोर्ट, नक्शा और अन्य प्लानिंग संबंधित कार्य का जिम्मा ग्राम रोजगार सेवकों पर रहता है। 

ग्राम रोजगार सेवक संघ का भी कहना है कि 14वें वित्तायोग के तहत जब से पंचायतों को सीधा पैसा मिलना शुरू हुआ है। काम का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। एक साथ तीन पंचायतों में सेवाएं देना मुश्किल हो रहा है।

पंचायतों के विकास कार्य करवाने में ग्राम रोजगार सेवकों का अहम रोल है। काम प्रभावित न हो इसके चलते ग्रामीण विकास विभाग ग्राम सेवकों के पदों को भरने जा रहा है। -भूपिंद्र अत्री, संयुक्त निदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed