फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Record snowfall in Rohtang amid snowfall and rain in Himachal

Weather: हिमाचल में बर्फबारी-बारिश के बीच लाहौल में गिरे दो हिमखंड, रोहतांग में रिकॉर्ड हिमपात; आज  राहत की आस

Mon, 01 Apr 2024 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 12:52 AM IST
सार

लाहौल में रविवार को बर्फबारी के बाद दो जगह हिमखंड गिरे हैं। दोपहर को अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ पोर्टल से आगे कुठ बिहाल के वाम तट पर हिमखंड गिरा, जबकि दूसरा हिमखंड तांदी-केलांग मार्ग पर तांदी जीरो प्वाइंट से 300 मीटर आगे वामतट की पहाड़ी से भागा नदी में गिरा। इससे भागा नदी का प्रवाह कुछ समय के लिए रुक गया।

विज्ञापन
Record snowfall in Rohtang amid snowfall and rain in Himachal
हिमाचल में बर्फबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, लाहौल में रविवार को बर्फबारी के बाद दो जगह हिमखंड गिरे हैं। दोपहर को अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ पोर्टल से आगे कुठ बिहाल के वाम तट पर हिमखंड गिरा, जबकि दूसरा हिमखंड तांदी-केलांग मार्ग पर तांदी जीरो प्वाइंट से 300 मीटर आगे वामतट की पहाड़ी से भागा नदी में गिरा। इससे भागा नदी का प्रवाह कुछ समय के लिए रुक गया। हिमखंड गिरने के कारण किसी तरह से नुकसान की सूचना नहीं है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि लोग बर्फबारी के बीच हिमखंड गिरने वाले क्षेत्रों का रुख न करें।

विज्ञापन


रोहतांग दर्रा में मार्च के अंतिम दो दिनों में 90 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। रविवार को कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। प्रदेश में दो नेशनल हाईवे समेत 274 सड़कें अभी भी बंद हैं। मनाली-केलांग मार्ग फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया है, जबकि बड़े वाहनों के लिए अभी बंद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 3 से 6 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 
विज्ञापन


कई स्थानों पर अंधड़ और बिजली गिरने के आसार हैं। दो दिन में बारालाचा, कुंजम पास और घेपन पीक में भी 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। शिंकुला दर्रा में 75, अटल टनल के साउथ पोर्टल में 52, कोकसर में 50, सिस्सू में 45, दारचा में 40, केलांग में 15 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल में 185 ट्रांसफार्मर और 103 सड़कें बंद हैं। जिला चंबा में रविवार सुबह बारिश हुई। इसके चलते भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे आधा घंटा और चंबा-तीसा मार्ग घंटों बंद रहा। सोलन शहर में भी बारिश हुई। दोपहर बाद शिमला में अचानक मौसम ने करवट बदली और जमकर ओलावृष्टि हुई। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed