फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Record of migrant will now be online in Himachal

हिमाचल में अब ऑनलाइन होगा हर प्रवासी का रिकॉर्ड

Thu, 26 Sep 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 26 Sep 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Record of migrant will now be online in Himachal
फाइल फोटो

प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस महकमा प्रवासी मजदूरों का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने जा रहा है। अभी पुलिस मुख्यालय के पास प्रवासी मजदूर का ब्योरा नहीं है। पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच के मुताबिक सभी जिलों के एसपी से ब्योरा भी मांगा है।

विज्ञापन


संबंधित थानों से प्रवासियों का लेखा-जोखा जल्द क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय में सौंपेंगे। हिमाचल में हर साल मर्डर, रेप और अन्य आपराधिक मामलों में प्रवासियों की भी संलिप्तता पाई जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेप केस पर गौर करें तो आठ महीने में प्रदेश को कई बार शर्मसार होना पड़ा। अब तक यानी पहली जनवरी से लेकर 31 अगस्त तक 110 दुष्कर्म के केस दर्ज हुए हैं। रेप और मर्डर केस में संलिप्त आरोपी अधिकांश पुलिस रिमांड और न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में खुदकुशी का मामला भी कम नहीं हैं। पिछले आठ महीने में 57 लोगों ने अपनी जान किसी न किसी कारण दे दी। बैंक उपभोक्ताओं से ठगी से संबंधित साइबर क्राइम के मामले भी चौंकाने वाला है। इस साल साइबर क्राइम के 88 केस दर्ज हुए हैं। नशा का कारोबार करने वालों से संबंधित 788 एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed