फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rebellion Day celebrated in Dharamshala with the Tibetan flag with Paragliding

धर्मशाला में तिब्बती झंडे के साथ पैराग्लाइडिंग कर मनाया विद्रोह दिवस, प्रधानमंत्री ने ये कहा

Wed, 11 Mar 2020 10:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मैक्लोडगंज (धर्मशाला)
अमर उजाला नेटवर्क, मैक्लोडगंज (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Rebellion Day celebrated  in Dharamshala with the Tibetan flag with Paragliding
निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये

मैक्लोडगंज में तिब्बतियों ने अलग तरह से विद्रोह दिवस मनाया। कुछ तिब्बतियों ने तिब्बत का झंडा लेकर धर्मशाला के इंद्रूनाग से पैराग्लाइडिंग कर 61वें तिब्बतियन विद्रोह दिवस मनाया। तिब्बती टेंडम उड़ान में पैराग्लाइडरों के साथ होटल द पवेलियन के ऊपर से गुजरे जहां पर भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें ठहरी हैं। 

विज्ञापन


तिब्बतियों ने इस बार चीन सरकार के खिलाफ पैराग्लाग्लाडिंग कर विरोध का अलग तरीका अपनाया। इसके अलावा तिब्बतियों ने धर्मशाला में चीन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं, निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये ने कहा कि वह वर्ष 2020 को थैंक्यू दलाईलामा के रूप में उनके सम्मान में मनाएंगे।
विज्ञापन


तिब्बतियन पूरी दुनिया में धर्मगुरु दलाईलामा के जीवन और उनके काम के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं। तिब्बत में शांति केवल चीन सरकार द्वारा मध्य मार्ग नीति अपनाने से ही हो सकती है। इसलिए, चीन सरकार को धर्मगुरु दलाईलामा के दूतों से वार्ता शुरू करनी चाहिए। 61वां विद्रोह दिवस तिब्बत की आजादी और वहां पर शांति कायम करने के लिए संघर्ष के दौरान जान देने वाले शहीदों को समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed