फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   read the list of most surprising results of panchayat election in himachal.

पढ़िए, इस बार के पंचायत चुनाव के सबसे चौंकाने वाले नतीजे

Fri, 08 Jan 2016 08:28 PM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
read the list of most surprising results of panchayat election in himachal.

संजीव वालिया, सुजानपुर (हमीरपुर)-हिमाचल में हो रहे पंचायती राज चुनावों में कई नतीजों ने इस बार सबको चौंका कर रख दिया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नतीजे जो कई सालों तक चर्चा में रहेंगे। इनमें सबसे पहले हमीरपुर के सुजानपुर चुनाव का नंबर आता है। तेरह चुनावों में हार का स्वाद चख चुके स्पाहल वार्ड से बीडीसी प्रत्याशी को आखिरकार जीत मिल ही गई।

विज्ञापन


अमीं चंद 58 साल की उम्र में पहली बार पंचायत समिति सदस्य बने हैं। अमीं चंद छह बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पांच बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है। एक बार जिला परिषद और एक बार प्रधान पद के चुनाव में भी भाग्य आजमा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अधिकतर चुनावों में उन्हें 100 से अधिक मत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस बार पंचायत चुनावों में बतौर बीडीसी प्रत्याशी चुन लिए गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 104 मतों से हराकर विजय हासिल की है। इसके लिए अमी चंद ने राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा और क्षेत्र की जनता का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर के जाहू में खिला ‘चमन’

read the list of most surprising results of panchayat election in himachal.

सुनील शर्मा, जाहू (हमीरपुर)-भोरंज की जाहू पंचायत में ‘चमन’ खिला है। यहां प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी सदस्य के नाम चमन हैं। एक ही नाम से तीन अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों की जीत से इलाके में काफी चर्चा है। जाहू पंचायत में प्रधान पद पर चमन लाल, उपप्रधान पद पर चमन लाल व बीडीसी के पद पर भी चमन लाल ने परचम लहराया। नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य चमन लाल जाहू पंचायत के निवर्तमान प्रधान हैं।

प्रधान चमन लाल इससे पहले बीडीसी के पद पर आसीन रहे। उपप्रधान पद पर जीतने वाले चमन लाल इससे पहले वार्ड पंच रहे हैं। तीनों ही पंचायत के कार्यों से भली भांति परिचित हैं। इस बार पंचायत प्रधान का पद आरक्षित होने की वजह से प्रधान चमन लाल उर्फ काकू ने बीडीसी के पद पर चुनाव लड़ा और विजय पताका लहराया। बीडीसी रहे चमन लाल ने प्रधान का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और उसमें सफलता प्राप्त की। उपप्रधान चमन लाल भी काफी अनुभवी हैं।

यहां बस 8 वोट से मिली जीत

read the list of most surprising results of panchayat election in himachal.

पांवटा साहिब (सिरमौर)- पांवटा ब्लॉक पंचायत समिति सदस्यों के परिणामों में एक नतीजा काफी रोचक रहा। बीडीसी की डांडा सीट पर प्रेमलता को 972 व प्रतिद्वंद्वी शीला देवी को 964 मत मिले। इस तरह प्रेमलता महज 8 वोट से जीतने में कामयाब रही। इसके अलावा बीडीसी की दुगाना सीट पर ममता देवी को 1701 व दूसरे स्थान पर रही लाजो देवी को 1664 मत मिले।

शरली मानपुर सीट पर प्रदीप सिंह को 1211 व दूसरे स्थान पर रहे खतरी राम को 1067 मत तथा जामना सीट पर अनीता देवी को 1590 व दूसरे स्थान पर रही विनीता को 1167 मत मिले। बढ़वास सीट पर विभूति को 1131 व दूसरे स्थान पर रही आशा को 759 मत मिले। कमरऊ सीट पर बबिता को 1111 व आशा को 966 मत मिले।

सतौन सीट पर खतरी राम को 486 व प्रतिद्वंद्वी राकेश को 419 मत मिले। कोडग़ा सीट पर आशा देवी को 826 व दूसरे स्थान पर रही बाला को 752 मत मिले। नघेता में रमेश को 1302 व विरोधी प्रत्याशी जितेंद्र को 1253 मत मिले। राजपुर बीडीसी सीट पर शिवानी शर्मा को 823 व रीता देवी को 704 मत मिले। जबकी, बीडीसी की 5 सीटों पर निविर्रोध मेंबर चुने गए हैं।

सुधार वार्ड से संतोषी देवी दो मतों चुनीं बीडीसी

read the list of most surprising results of panchayat election in himachal.

पधर (मंडी)- पंचायत समिति द्रंग की 21 वार्डों के चुनाव परिणाम भी काफी रोचक रहे। वार्ड सुधार से संतोषी देवी ने अपने निकटतम उम्मीदवार गीता देवी को दो मतों से पराजित किया। इस वार्ड से संतोषी देवी को 466, गीता देवी को 464, नारकली को 326 मत प्राप्त हुए। कुन्नू वार्ड से मीना देवी ने अपने निकटतम उम्मीदवार लता देवी को 22 मतों से पराजित किया।

मीना देवी को 870, लता देवी को 848, पार्वती देवी को 208, मीनाक्षी को 143 मत प्राप्त हुए। उपमंडल मुख्यालय की डलाह वार्ड से पधर के पूर्व उप प्रधान दलीप कुमार ने अपने निकटतम उम्मीदवार पूर्व पंचायत समिति के अध्यक्ष चंद्रमणी शर्मा को 206 मतों से पराजित किया। दलीप कुमार को 711, चंद्रेश कुमार उर्फ चंद्रमणी शर्मा को 505, संतोष कुमार को 403, प्रेम सिंह को 291, चंद्रशेखर को 254 मत प्राप्त हुए।

22 साल के अजय बने पंचायत समिति सदस्य-

read the list of most surprising results of panchayat election in himachal.

विकास खंड चौंतड़ा में अजय कुमार (22) सबसे कम उम्र के पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं। अजय कुमार ने 790 मत लेकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी वंदना चौधरी को 107 मतों से पराजित किया। इस वार्ड में वंदना चौधरी 683, सिमरो देवी 401, निर्मला देवी 321,

रुबीना 240, उर्मिला को 174 मत मिले। नोटा में भी 10 मत पड़े। पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार ने मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे चौंतड़ा और सैंथल पंचायतों के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

वनमंत्री भरमौरी को चुनाव में लगा एक और झटका

read the list of most surprising results of panchayat election in himachal.

राकेश शर्मा, चंबा-जिला परिषद चुनाव के शुरूआती नतीजों में सत्ताधारी कांग्रेस को झटका लगा है। सरकार के वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के क्षेत्र का मजबूत किला माने जाने वाला पांगी वार्ड भाजपा ने इस बार भेद दिया है। यहां सत्ताधारी पार्टी के लिए गुणा जोड़ का सारा गणित उलटा बैठा है। खासतौर पर भरमौर में जहां वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का विधानसभा क्षेत्र है और सारी राजनीति उनके इर्द-गिर्द घूमती है।

वनमंत्री पहले दौर के चुनाव में अपनी गृह पंचायत गवां बैठे थे जबकि अब उन्हें पांगी जैसे बड़े ब्लॉक से हाथ धोना पड़ा है। इतना ही नहीं भाजपा ने बिना कोई गलती किए खणी वार्ड को दोबारा जीत लिया और यहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार तीसरे नंबर पर चले गए। किलोड़ वार्ड में भी भाजपा लीड कर रही है। विद्रोह के बावजूद यहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार करतार सिंह लीड बनाने में कामयाब हुए हैं।

बीडीसी चुनाव में किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार तय नहीं किए थे, लेकिन जिला परिषद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों की बाकायदा सूची जारी की थी। उम्मीदवार तय करने को लेकर लगातार बैठकें हुई और इन उम्मीदवारों का चेहरा दिखाकर पार्टी के नाम पर वोट भी मांगें गए। जाहिर है अब ऐसे उम्मीदवारों की जीत या हार पार्टी से सीधे तौर पर जुड़ गई है।

जानिए कहां कौन जीता

read the list of most surprising results of panchayat election in himachal.

पांगी वार्ड
पांगी से भाजपा ने सुनीता कुमारी को उम्मीदवार बनाया था। सुनीता कुमारी को पांगी में 3557 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित गीता कुमारी रही जिन्हें 3040 मत हासिल हुए। सुनीता कुमारी ने 517 मतों से यह मुकाबला जीत लिया।

खणी वार्ड
खणी वार्ड में मांगनी राम ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार को 2421 मतों के अंतर से हरा दिया। मांगनी राम को 6500 मत मिले जबकि अनिल कुमार को 4079 और कांग्रेस समर्थित विजय कुमार को 2402 मतों से संतोष करना पड़ा।

किलोड़ वार्ड
अब तक की मतगणना के अनुसार किलोड़ वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार करतार सिंह को 2888, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार भजन ठाकुर को 1624 और पूर्व विस अध्यक्ष तुलसी राम शर्मा की पत्नी लीला शर्मा को 1155 मतों से संतोष करना पड़ा है। इससे पूर्व भाजपा ने भरमौर में बीडीसी अध्यक्ष का पद भी कब्जे में किया था।

वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के बेटे अमित भरमौरी के बकाण वार्ड पर दिन भर सबकी नजरें लगी रही। हालांकि उनके वार्ड की गिनती देर शाम तक शुरू नहीं हो पाई थी। बकाण वार्ड में 12 पंचायतें हैं और परिणाम शुक्रवार सुबह तक आने की संभावना है। यही इकलौता वार्ड भी है जहां से कांग्रेस ने कई उम्मीदों के साथ अमित भरमौरी को चुनाव में उतारा था। जबकि पूर्व में वे चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके थे।

उधर, अमित भरमौरी ने बताया कि उन्हें नतीजे आने का इंतजार है। वे पूरी रात समर्थकों के साथ मैहला में रहेंगे। पिछली बार भी उनके नतीजे अगले दिन सुबह घोषित हुए थे। इस बार भी इतनी ही देरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि पूरे विश्वास के साथ चुनाव लड़ा है और जीत की पूरी उम्मीद है।

भाजपा नेता जिया लाल कपूर ने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत से साफ हो गया है कि लोग कांग्रेस राज से दुखी हो गए हैं और अब वे जल्द से जल्द सत्ता परिवर्तन करवाना चाहते हैं। यही वजह है जो पहले बीडीसी और अब जिला परिषद का शुरूआती परिणाम भाजपा के पक्ष में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed