फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ravinder verma appointed as president of Kisan Congress Hamirpur

ब्लॉक अध्यक्ष से हटाकर जिले की सौंप दी कमान

Wed, 30 Jan 2019 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Jan 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
ravinder verma appointed as president of Kisan Congress Hamirpur

जिसे अपने रास्ते का रोड़ा मान कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने पद से हटाया, वह व्यक्ति अब जिला का कप्तान बन गया है। किसान कांग्रेस संगठन ने राजेंद्र वर्मा को हमीरपुर जिला का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। राजेंद्र वर्मा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं और एक साल से सुजानपुर ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर काबिज थे।

विज्ञापन


लेकिन, दो दिन पूर्व ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजेंद्र वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। उनकी जगह मनीष गुप्ता को सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्मा को अध्यक्ष पद से हटाना राजेंद्र राणा के लिए काफी राहत की बात थी।
विज्ञापन


लेकिन, पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी रहे राजेंद्र वर्मा ने जिला किसान कांग्रेस का अध्यक्ष पद हासिल कर अपनी ताकत का एहसास करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे साफ है कि राजेंद्र राणा के लिए आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चूंकि राजेंद्र वर्मा की किसान कांग्रेस में ताजपोशी सुक्खू समर्थकों को संजीवनी के समान है।

ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाने के दो दिन के भीतर ही जिले में पद हासिल कर सुक्खू गुट ने राजेंद्र राणा को साफ संकेत दे दिए हैं कि जिला संगठन में अभी तक सुक्खू का वर्चस्व कायम है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति भी राजेंद्र वर्मा के माध्यम से ही होनी है। 

विधानसभा चुनावों के बाद ही राजेंद्र वर्मा को सुजानपुर ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन, राजेंद्र राणा के साथ उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा। कुलदीप राठौर के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही जिला हमीरपुर में ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में सबसे पहले सुक्खू खेमे का विकट गिरा।


उधर, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंबियाल ने कहा कि राजेंद्र वर्मा को किसान कांग्रेस हमीरपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्मा इससे पूर्व जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पद पर काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed