{"_id":"6144d1c7372dfb377576202a","slug":"ratri-bhoj-at-rajbhawan-shimla-guchhi-ka-saag-madra-sepu-badi-to-president-ram-nath-kovind","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: राष्ट्रपति को परोसा गुच्छी का साग, मदरा और बाथू की खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: राष्ट्रपति को परोसा गुच्छी का साग, मदरा और बाथू की खीर
Fri, 17 Sep 2021 11:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:06 PM IST
सार
राष्ट्रपति व मेहमानों को एचपीटीडीसी ने विभिन्न तरह के व्यंजन परोसे। इनमें हिमाचली व्यंजनों में गुच्छी की नजाकत, सेपू बड़ी, राजमा मदरा के अलावा राष्ट्रपति के लिए शुगर फ्री बाथू की खीर और भरवा आलू की तरकारी विशेष तौर पर परोसी गई।
विज्ञापन
राजभवन में रात्रि भोज के आयोजन में राष्ट्रपति ने परिवार के साथ शिरकत की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में शुक्रवार शाम को राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राष्ट्रपति ने परिवार के साथ शिरकत की। उनके अलावा इसमें मुख्यमंत्री, मंत्रियों, कई वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और केंद्रीय व राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
राजभवन शिमला में रात्रि भोज के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य करते कलाकार। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर हिमाचली वाद्ययंत्रों की थाप पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। राष्ट्रपति व मेहमानों को एचपीटीडीसी ने विभिन्न तरह के व्यंजन परोसे। इनमें हिमाचली व्यंजनों में गुच्छी की नजाकत, सेपू बड़ी, राजमा मदरा के अलावा राष्ट्रपति के लिए शुगर फ्री बाथू की खीर और भरवा आलू की तरकारी विशेष तौर पर परोसी गई।
विज्ञापन
अब शनिवार को वह भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों के पासिंग आउट कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रविवार को वह नई दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।