{"_id":"5dca5edf8ebc3e5b404911a3","slug":"ration-will-be-raised-from-the-warehouses-according-to-the-sample-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदामों से अब सैंपल के हिसाब से उठेगा राशन, गलत आपूर्ति पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदामों से अब सैंपल के हिसाब से उठेगा राशन, गलत आपूर्ति पर होगी कार्रवाई
Tue, 12 Nov 2019 12:57 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अब सैंपल के हिसाब से ही गोदामों से खाद्य वस्तुएं उठाई जाएंगी। जिस कंपनी को खाद्य वस्तुओं उपलब्ध कराने का टेंडर दिया जाएगा, उसकी ओर से कार्यालय में जमा कराए गए खाद्य वस्तुओं के सैंपलों को गोदामों में भेजा जाएगा। यहां पर खाद्य वस्तुओं की सप्लाई के साथ सैंपल का मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
यह इसलिए ताकि कंपनी की ओर से भेजा जा रही खाद्य वस्तुएं सैंपल के अनुरूप है या नहीं। अगर गलत सप्लाई भेजी जाती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपभोक्ताओं को बेहतर क्वालिटी का राशन उपलब्ध हो, इसलिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विभाग को घटिया राशन सप्लाई की शिकायतें मिल रही हैं। विभाग ने कुछ डिपो से सैंपल भी उठाए हैं। ऐसे में इन सैंपलों की जांच पड़ताल की जा रही है। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सस्ता राशन उपलब्ध कराया जाता है। इसमें आटा, चावल, तेल, तीन दालें, चीनी और नमक शामिल है।
विज्ञापन
सैंपल के साथ खाद्य वस्तुओं की सप्लाई का मिलान करने को कहा है। यह इसलिए ताकि उपभोक्ताओं को वहीं तरह का सामान उपलब्ध हो जो कंपनी ने सैंपल में दे रखा है।
- अमिताभ अवस्थी, सचिव खाद्य नागरिक और उपभोक्ता मामले विभाग