{"_id":"6672d1c807dfba4665059cb3","slug":"ration-card-consumers-will-get-ration-through-otp-trial-will-run-from-20-to-30-june-2024-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: राशनकार्ड उपभोक्ताओं को ओटीपी से मिलेगा राशन, लेकिन OTP किसी को बताना नहीं, जानें पूरा प्रोसेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: राशनकार्ड उपभोक्ताओं को ओटीपी से मिलेगा राशन, लेकिन OTP किसी को बताना नहीं, जानें पूरा प्रोसेस
Wed, 19 Jun 2024 06:11 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:11 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में अब जल्द ओटीपी के माध्यम से राशन मिलेगा। उपभोक्ताओं को ओटीपी प्राप्त होने के बारे में जानकारी हां या न में देनी होगी। ओटीपी किसी भी उचित मूल्य दुकानदार और अन्य किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को ओटीपी के माध्यम से राशन वितरित करेगी। इसको लेकर विभाग 20 से 30 जून तक ट्रायल करवाने जा रहा है। डिपो होल्डर राशनकार्ड में दर्ज सदस्यों में से किसी एक सदस्य के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा और उनसे मोबाइल पर संपर्क करके ओटीपी की जानकारी ली जाएगी। इसकी पुष्टि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशक राम कुमार गौतम ने दी।
विज्ञापन
प्रदेश में वर्तमान में कुल 1,96,0467 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से 99.84 फीसदी लोगों के आधार और 94.40 फीसदी का मोबाइल नंबर दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को ओटीपी प्राप्त होने के बारे में जानकारी हां या न में देनी होगी। ओटीपी किसी भी उचित मूल्य दुकानदार और अन्य किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना है। इस ट्रायल का उद्देश्य भविष्य में बायोमेट्रिक सेल में किसी प्रकार की समस्या आने पर ओटीपी के माध्यम से राशन वितरित करने की संभावना को तलाशना है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
सभी डिपो होल्डर, प्रत्येक राशनकार्ड में दर्ज किसी एक व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी भेजकर उस व्यक्ति से फोन पर संपर्क करके ओटीपी प्राप्त होने की पुष्टि करेंगे। यदि ओटीपी उपभोक्ता को प्राप्त होता है तो वे उस सदस्य की प्रविष्ट अपने पास दर्ज कर लेंगे ताकि भविष्य में राशन लेने के लिए उसके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जा सके। यदि उस व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आता है तो उचित मूल्य दुकानधारक उसी राशन कार्ड में दर्ज किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी भेजेगा और ओटीपी प्राप्ति की पुष्टि होने के बाद संबंधित व्यक्ति का रिकाॅर्ड अपने पास दर्ज कर लेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से ओटीपी प्राप्त होने या न होने के बारे में जानकारी डिपो होल्डर के साथ साझा करने का आग्रह किया है। जब कोई व्यक्ति स्वेच्छा से ओटीपी के माध्यम से राशन लेना चाहेगा, उस स्थिति में ही राशनकार्ड धारक ओटीपी उचित मूल्य दुकानधारक के साथ साझा करेगा।
विज्ञापन