फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rat in Jogindra Central Co-oprative Bank Triggers Panic Near solan himachal pradesh.

चूहे ने इस कद्र दौड़ाई पुलिस कि हुआ हाल बेहाल

Thu, 17 Sep 2015 11:42 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rat in Jogindra Central Co-oprative Bank Triggers Panic Near solan himachal pradesh.

बैंक में अचानक बजे हूटर ने जहां पुलिस को दौड़ाया वहीं लोगों की नींद हराम कर दी। मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का है। बद्दी के वार्ड एक में स्थित जोगिंद्रा बैंक में अचानक हूटर बजने लगा जिससे यहां के लोग जग गए। लोगों को लगा कि बैंक में चोर घुस गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड और बैंक अधिकारी व कर्मी सब मौके पर पहुंच गए। बैंक को चारों ओर से घेर लिया गया। संभावित शातिरों को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मी छत से बैंक के अंदर घुसे, लेकिन वहां कुछ नहीं था। जब जांच की गई तो पता चला की चूहे के कारण हूटर बजा है। रात को हूटर बजते ही स्थानीय निवासी रमन कौशल ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी।

विज्ञापन

सेंसर के सामने से चूहा भी निकले तो हूटर बजना शुरू

Rat in Jogindra Central Co-oprative Bank Triggers Panic Near solan himachal pradesh.

सूचना मिलते ही पुलिस की दो गाड़ियां बैंक के पास आ गइ। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मी छत से बैंक के भीतर गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच बैंक के प्रबंधक रामलाल भी मौके पर पहुंच गए और अंदर देखा तो कुछ नहीं मिला। इससे पहले भी मंगलवार को सुबह चार बजे अचानक हूटर बजा जिससे वार्ड नंबर एक व दो के लोग जाग गए। मान सिंह मेहता के मुताबिक इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।

बैंक प्रबंधक रामलाल ने बताया कि अगर सेंसर के सामने से चूहा भी निकल जाता है तो हूटर बजना शुरू हो जाता है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बना कर उच्च अधिकारियों के भेज दी है। साथ ही जहां से हूटर लाया गया है उसे भी ठीक कराने को कहा गया है। इस बैंक में पहले चोरी हो चुकी है। यहां पर पहले लकड़ी का दरवाजा था, लेकिन अब बैंक की ओर से लोहे की ग्रिल लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed