{"_id":"64c3b5933494c5c83d0088c7","slug":"rashmidhar-sood-said-congress-gave-false-guarantee-to-women-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: रश्मिधर सूद बोलीं- कांग्रेस ने महिलाओं को दी झूठी गारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: रश्मिधर सूद बोलीं- कांग्रेस ने महिलाओं को दी झूठी गारंटी
Fri, 28 Jul 2023 06:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jul 2023 06:05 PM IST
सार
रश्मिधर सूद और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की 22 लाख महिलाओं के लिए झूठी गारंटी की घोषणा की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की 22 लाख महिलाओं के लिए झूठी गारंटी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की प्रत्येक महिला को 1,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया, लेकिन इसे टालमटोल कर पहली कैबिनेट से पांच साल तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर महिलाओं से फार्म भरवाए। केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के सम्मान के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हैं। पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में भी महिलाओं समाज में समान अधिकार देने और महिलाओं की भूमिका को सशक्त करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं। मौजूदा सुक्खू सरकार महिलाओं को झूठे आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन