फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rape accused dies after consuming poison in lockup, case of Sundarnagar police station

Mandi: हवालात में दुष्कर्म के आरोपी की जहर खाने से मौत, सुंदरनगर थाने का मामला

Thu, 13 Jun 2024 06:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2024 06:13 PM IST
सार

 आरोपी ने बुधवार रात को जहर खाया और गुरुवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस को इसके बारे में पता चला। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया। 

विज्ञापन
Rape accused dies after consuming poison in lockup, case of Sundarnagar police station
हवालात में आरोपी की मौत(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज दुष्कर्म मामले में हवालात में बंद आरोपी की जहर खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बुधवार रात को जहर खाया और गुरुवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस को इसके बारे में पता चला। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया। घुमारवीं निवासी आरोपी का पोस्टमार्टम लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कराया गया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गिरफ्तार व हवालात में बंद आरोपी के पास जहर कैसे पहुंच गया। उपमंडल सुंदरनगर की एक विवाहिता ने आरोप लगाए थे कि बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र के रहने वाले आरोपी के साथ उसकी सोशल मीडिया पर करीब दो वर्ष पूर्व दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों में बातचीत भी होती रही और आरोपी उसके पति की गैरमौजूदगी में घर पर आता रहता था। महिला के मुताबिक इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपी उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकियां देता था। इसको लेकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में एफआईआर दर्ज करवाई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस थाना सुंदरनगर में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी ने हवालात में जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। इस कारण आरोपी की मौत हो गई है। पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed