{"_id":"65a23707278926e3790fe088","slug":"ranji-match-between-himachal-uttarakhand-in-dharamshala-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला रणजी मैच: पहली पारी में हिमाचल ने 33 रनों की बनाई बढ़त, 271 रनों पर ऑलआउट हुई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला रणजी मैच: पहली पारी में हिमाचल ने 33 रनों की बनाई बढ़त, 271 रनों पर ऑलआउट हुई टीम
Sat, 13 Jan 2024 07:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Jan 2024 07:49 PM IST
सार
धर्मशाला में चल रहे रणजी मैच के दूसरे दिन हिमाचल की टीम ने 33 रन की बढ़त बनाई। टीम 271 रन पर ऑलआउट हुई।
विज्ञापन
हिमाचल-उत्तराखंड के बीच रणजी मैच
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रणजी मैच के दूसरे दिन हिमाचल की पहली पारी 271 रनों पर सिमट गई। इसके चलते हिमाचल ने उत्तराखंड से 33 रनों की बढ़त हासिल की है। वहीं उत्तराखंड की टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। शनिवार को दूसरे दिन 229 रनों से आगे खेलते हुए उत्तराखंड की टीम 238 रनों पर सिमट गई। हिमाचल की पहली पारी शुरूआत कुछ खास नहीं रही। 25 रनों स्कोर में एकांत सेन के रूप में पहला विकेट खोया। इसके बाद बल्लेबाजी को आए कप्तान अंकित कलसी भी सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। उन्होंने केवल सात रन ही बनाए। हिमाचल को 36 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।
विज्ञापन
इसके बाद 73 रनों के स्कोर में हिमाचल ने एआर कुमार के रूप में तीसरा विकेट खोया। शाम तक हिमाचल की टीम 271 रन बनाकर आलआउट हो गई। हिमाचल की ओर से एसएल वर्मा शतकीय पारी से चूक गए। उन्होंने 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 95 रन बनाए। इसके अलावा प्रशांत चाेपड़ा ने 46 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उत्तराखंड की टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 28 रन बना लिए थे। हिमाचल की ओर से अभिषेक कुमार ने जीवन जोत सिंह को पगबाधा आउट किया। उत्तराखंड की ओर गेंदबाजी करते हुए डी डोलपा ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। राजन और अभय नेगी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन