Bilaspur: रणधीर शर्मा बोले- बिलासपुर पहुंचने पर 10 हजार कार्यकर्ता करेंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्वागत
प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक एवं नयनादेवी विधायक रणधीर ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार अपने गृह जिले बिलासपुर में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनका यहां पहुंचने पर स्वागत होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए जिला भाजपा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 10 हजार कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। यह बात शनिवार को बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक एवं नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार अपने गृह जिले बिलासपुर में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनका यहां पहुंचने पर स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर की जनता उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी।
यह इंतजार 4 अक्तूबर को खत्म होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री 4 अक्तूबर को यहां पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही एम्स बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कई सौगातें भी देंगे। उन्होंने कहा कि भाषा विभाग के ऑडोटोरियम में कार्यक्रम होगा। साथ ही जेपी नड्डा जिला बार संघ बिलासपुर की मीटिंग में भी जाएंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने कहा की जिला बिलासपुर में अब तक एक लाख सदस्य भाजपा ने बनाए हैं। सदस्यता अभियान जारी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.