फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rampur college team won the title of overall champion in boxing

बॉक्सिंग में इस टीम ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब

Thu, 13 Sep 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Updated Thu, 13 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
rampur college team won the title of overall champion in boxing

ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में तीन दिवसीय स्टेट इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रामपुर कॉलेज ने बाजी मारी। ओवरऑल चैंपियन का खिताब रामपुर कॉलेज के नाम रहा।

विज्ञापन


द्वितीय स्थान पर सुंदरनगर कॉलेज एवं तृतीय स्थान पर रिकांगपिओ कॉलेज रहा। बेस्ट बॉक्सर का खिताब शितिमा ठाकुर रामपुर के नाम रहा । बेस्ट चैलेंचर ट्रॉफ ी का खिताब सुमित्रा नेगी रिकांगपिओ कॉलेज के नाम रहा। 
विज्ञापन


चैंपियनशिप का समापन मुख्य अतिथि एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र शर्मा ने किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य जनक नेगी ने मुख्यातिथि को स्वागत किया। नेगी ने बताया कि 48 किलोग्राम वर्ग का फाइनल मुकाबला सुंदरनगर कॉलेज की पल्लवी और रामपुर की दिव्या के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पल्लवी ने मुक्कों की बौछार करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया। दिव्या को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा । 51 किलोग्राम वर्ग में सोलन की माया ने गोल्ड जीता। 

54 किलो वर्ग में जमना रामपुर और आंचल करसोग में मुकाबला हुआ

rampur college team won the title of overall champion in boxing

54 किलो वर्ग में जमना रामपुर और आंचल करसोग में मुकाबला हुआ। इसमें जमना ने गोल्ड जीता। 57 किलो ग्राम वर्ग में दिव्या शक्ति रिकांगपिओ और मनीषा धीमान इवनिंग कॉलेज में से मोनिका को गोल्ड, 60  किलोग्राम वर्ग में सुनैना एमएलएसएम  कॉलेज और शाहीन बिलासपुर में से सुनैना ने गोल्ड, 64 किलोग्राम में सुनित्रा रिकांगपिओ और संध्या रामपुर में संध्या रामपुर ने गोल्ड, 69 किलोग्राम वर्ग में शितिमा को गोल्ड, 75 किलोग्राम में रेखा आरकेएमवी ने गोल्ड, 81 किलोग्राम में रामपुर की मोनिका ने गोल्ड मेडल, जबकि 81 प्लस में दीक्षा कुमारी गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। 
मुख्यातिथि ने सभी विजेता कॉलेज और खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रेजीडेंट गोपी चंद  विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कल्पा प्रधान प्रवीण कुमार, बॉक्सिंग के राज्य महासचिव सुरेंद्र कुमार शांडिल, कार्यक्रम सचिव तेंजिन नेगी, जिला स्पोर्ट्स अफसर गंगा लाल नेगी, मुकेश रोमदारी, राजेश नेगी, विजय कुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed