{"_id":"640750d4cca02b82140bec1c","slug":"rampur-bushahr-controversy-over-nikah-in-temple-vhp-forms-committee-to-investigate-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: मंदिर में निकाह पर विवाद, विहिप ने जांच के लिए समिति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: मंदिर में निकाह पर विवाद, विहिप ने जांच के लिए समिति बनाई
Tue, 07 Mar 2023 08:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:27 PM IST
सार
सत्यनारायण मंदिर परिसर की सराय में गत सोमवार को हुए निकाह के संदर्भ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है और परिषद हिंदू मंदिरों में निकाह जैसी इस्लामिक प्रक्रिया का समर्थन भी नहीं करती।
विज्ञापन
सत्यनारायण मंदिर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में सत्यनारायण मंदिर परिसर की सराय में गत सोमवार को हुए निकाह के संदर्भ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है और परिषद हिंदू मंदिरों में निकाह जैसी इस्लामिक प्रक्रिया का समर्थन भी नहीं करती। परिषद का मत है कि मंदिरों में सनातन प्रक्रिया से ही शादी समारोह होने चाहिए। एक बयान जारी कर विहिप के हिमाचल प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष लेख राज राणा ने यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने प्रबंधन समिति से आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसा विचार कर ही मंदिर परिसर में आयोजन हों। मामले की जानकारी के लिए विहिप के प्रांत मंत्री की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है, ताकि प्रबंधन समिति और स्थानीय समाज से मिलकर वास्तविक स्थिति जानकर उचित कार्रवाई की जा सके। उनका कहना है कि जिस मंदिर में निकाह हुआ है, उसके ट्रस्ट को विहिप चलाती है, लेकिन प्रबंधन स्थानीय लोग करते हैं। स्थानीय समाज के लोग विवाह और अन्य धार्मिक, सामाजिक कार्यों के लिए सराय को निर्धारित शुल्क लेकर उपयोग के लिए देते हैं। समिति के कार्यकर्ताओं के अनुसार मंदिर की सराय में निकाह हुआ है।
विज्ञापन