{"_id":"666c58c2a4aa4032f2076b51","slug":"ramesh-dhawala-said-if-congress-makes-dehra-a-district-then-i-am-ready-to-contest-elections-on-their-ticket-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramesh Dhawala: 'कांग्रेस देहरा को बनाती है जिला तो मैं उनकी टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramesh Dhawala: 'कांग्रेस देहरा को बनाती है जिला तो मैं उनकी टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार'
Fri, 14 Jun 2024 08:20 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरा/गोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरा/गोपीपुर (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 14 Jun 2024 08:20 PM IST
सार
पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रमेश धवाला ने कहा है कि यदि कांग्रेस सरकार देहरा को जिला बनाती है तो वह कांग्रेस की टिकट पर देहरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रमेश धवाला
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रमेश धवाला ने कहा है कि मैं राजनीति में शहीद नहीं हुआ हूं, अभी मैदान में हूं। यदि कांग्रेस सरकार देहरा को जिला बनाती है तो वह कांग्रेस की टिकट पर देहरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि इस बारे में उनकी मुख्यमंत्री से कोई बात नहीं हुई है। धवाला ने कहा कि साल 1998 में जब वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीते थे तो उन्होंने देहरा को जिला बनाने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने के लिए संपर्क किया है। कांग्रेस देहरा को जिला बनाने की उनकी शर्त को चुनावी घोषणापत्र में शामिल करती है और दूसरी मांगों को मानती है तथा टिकट देती है तो वह देहरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह हमेशा देहरा के विकास के लिए समर्पित रहे हैं और लोगों को इच्छा व देहरा के विकास को देखते हुए वह कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
धवाला 1998 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीते थे और उनके वोट से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री रमेश धवाला होशियार सिंह को भाजपा में शामिल करने और अब देहरा से उन्हें भाजपा टिकट देने से नाराज चल रहे हैं। शुक्रवार को उनके निवास स्थान धवाला में उनके समर्थकों का आना जाना लगा रहा। माना जा रहा है कि उसके बाद ही उन्होंने कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने की बात कही।
विज्ञापन