फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ram mandir: PM Modi shared the bhajan of famous singer Hansraj Raghuvanshi on his social media page.

Solan News: मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी के भजन को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर किया शेयर

Thu, 04 Jan 2024 09:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 09:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के सोलन जिला से संबंध रखने वाले मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी का राम भजनों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
ram mandir: PM Modi shared the bhajan of famous singer Hansraj Raghuvanshi on his social media page.
पीएम मोदी ने हंसराज रघुवंशी के भजन को किया शेयर - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण व भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में तैयारियां चल रही हैं। हर कोई 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के सोलन जिला से संबंध रखने वाले मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी का राम भजनों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन भजनों को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे इसको जरूर सुनें। इसमें भगवान राम के प्रति भक्तों की भावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है।

विज्ञापन


राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए... वहीं हंसराज रघुवंशी के भगवान राम के इस भजन को अब तक 13 मिलियन लोग सुन चुके हैं। प्रधानमंत्री के शेयर होने के बाद लगातार लोग गाने को यू ट्यूब पर सर्च कर रहे हैं। हंसराज रघुवंशी सोलन जिला के अर्की क्षेत्र के मांगल के रहने वाले हैं। हाल ही में उनकी शादी हुई है। जिसकी वह सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो भी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed