Shimla: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हनुमान मंदिर जाखू में की पूजा
अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान के बिना रामायण अधूरी है। इस दौरान नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।
विस्तार
मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में दीपक जलाकर प्रदेश के लिए मंगल कामना की
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में दीपक जलाकर अयोध्या में राम मंदिर में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके को उत्सव की तरह मनाया और प्रदेश के लिए मंगल कामना की। ओक ओवर को चारों ओर एलईडी लाइटों से सजाया गया, जो इस इमारत की सुंदरता में चार चांद लगा रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम हम सभी के हैं और प्रत्येक भारतीय को इस अवसर को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर एआईसीसी के प्रवक्ता चरण सिंह सापरा महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, प्रधान सलाहकार, मीडिया, नरेश चौहान ,उपमहापौर उमा कौशल नगर निगम के पार्षद और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.