फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rally of Chamba bikes and sports car rider on an altitude of 14 thousand feet

Rally of Chamba: समुद्रतल से 14 हजार मीटर की ऊंचाई पर रोमांचकारी सफर पर निकले बाइक और स्पोर्ट्स कार राइडर

Sat, 18 Jun 2022 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Jun 2022 06:23 PM IST
सार

शनिवार को रैली के तीसरे दिन चुराह घाटी और शांत रहने वाले साच दर्रे में राइडरों के वाहनों की आवाजें सुनाई दीं। उपायुक्त दुनी चंद राणा ने बताया कि प्रशासन और लोगों के सहयोग से रैली ऑफ चंबा का सफल आयोजन करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Rally of Chamba bikes and sports car rider on an altitude of 14 thousand feet
रैली ऑफ चंबा में बाइक राइडर । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैली ऑफ चंबा का रोमांचकारी सफर जारी है। समुद्रतल से 14,000 मीटर की ऊंचाई के ऊबड़-खाबड़ रास्तों को पार करते हुए बाइक राइडर और स्पोर्ट्स कार चालक शनिवार को किलाड़ मुख्यालय पहुंचे। सुपर स्टेज पांच के तहत बैरागढ़ से भूत ग्राउंड तक 31.91 किलोमीटर तक रैली निकाली गई। इसी तरह सुपर स्टेज छह के तहत बाइक और कार राइडर किलाड़ प्रथम से 24.59 किलोमीटर सफर तय कर सुराल भटोरी तक पहुंचे।

विज्ञापन


राइडरों का हौसला बढ़ाने के लिए जगह-जगह युवाओं का हुजूम मौजूद रहा। रोमांच के खेल रैली ऑफ चंबा का हिस्सा बनने के लिए 18 राज्यों के राइडर शामिल हुए हैं। ये राइडर 40 गाड़ियों और 60 बाइकों पर रैली में भाग ले रहे हैं। रैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी ओर से समस्त तैयारियां की हैं। शनिवार को रैली के तीसरे दिन चुराह घाटी और शांत रहने वाले साच दर्रे में राइडरों के वाहनों की आवाजें सुनाई दीं। उपायुक्त दुनी चंद राणा ने बताया कि प्रशासन और लोगों के सहयोग से रैली ऑफ चंबा का सफल आयोजन करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन


सड़क पर गिरा और तुरंत उठकर दौड़ पड़ा
सुपर स्टेज चतुर्थ के तहत मोहल्ला ओबड़ी से वाया कोहल्डी से डलहौजी तक के 34 किलोमीटर सफर के दौरान डुला के पास हवा से बातें करता हुआ बाइक राइडर सड़क के बीचोंबीच गिर पड़ा। राइडर ने समय न गंवाते हुए तुरंत बाइक उठाई और रैली पूरी करने के लिए सरपट चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाते बाइक की चपेट में आया युवक 
रैली ऑफ चंबा के दौरान मोबाइल पर वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ गया। तेज गति से आ रहा राइडर तीखे मोड़ पर युवक से टकरा गया। इससे मोबाइल फोन जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान युवक जान बचाने के लिए जैसे तैसे सड़क किनारे की तरफ भाग कर सुरक्षित जगह जा पहुंचा। युवक के बाजू में चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed