फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   raksha bandhan celebrated in all prisons of Himachal

हिमाचल की जेलों में बहनों ने कैदी भाइयों को बांधी राखी

Sun, 26 Aug 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Aug 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
raksha bandhan celebrated in all prisons of Himachal

रक्षाबंधन पर सूबे की सभी जेलों में सैकड़ों की संख्या में बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। जेल विभाग ने रक्षाबंधन को देखते हुए इस बार मिलने के समय के अलावा भी मुलाकात की इजाजत दे दी, ताकि जेल में बंद ज्यादा से ज्यादा बहन भाई इस पर्व को मना सकें।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बार विभाग ने मिठाई खिलाने की भी छूट दी थी।सूबे की जेलों में रह रहे कैदी भाइयों बहनों को इस बार जेल विभाग ने बड़ी सौगात दी। सभी कैदियों को उनके परिवार के भाई बहनों से बिना अग्रिम सूचना के भी मिलने की छूट दे दी गई।

विज्ञापन

दिनभर मिलने की प्रक्रिया जारी रखी

raksha bandhan celebrated in all prisons of Himachal

जेल विभाग ने सभी जेल अधिकारियों को निर्देश दे दिए थे कि वह मुलाकात के दौरान पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती रखें, ताकि सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए।

हालांकि, जेलों में रक्षाबंधन पर लगने वाली भीड़ को देखते हुए विभाग ने दिनभर मिलने की प्रक्रिया जारी रखी। हिमाचल के विभिन्न जिलों से लेकर दूसरे प्रदेशों तक से लोग सूबे की जेलाें में बंद अपने अपनों से मिलने पहुंचे।

डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि चूंकि सुबह से ही मिलने वालों की लंबी कतार जेलों के बाहर लग गई थी।इसलिए मुलाकात के लिए रक्षाबंधन के दिन छूट दे दी गई, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने अपनों से मुलाकात कर इस पर्व को मना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed