{"_id":"66c1e3e1d3fde05f520cd42b","slug":"raksha-bandhan-2024-rakshabandhan-bhadra-shadow-from-sunrise-know-the-auspicious-time-to-tie-rakhi-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन कल, सूर्योदय से भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन कल, सूर्योदय से भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Sun, 18 Aug 2024 05:37 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:37 PM IST
सार
कल रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। ऐसी मान्यता है जब भी भद्रा होती है तो इस दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है। जानें शुभ मुहूर्त...
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सोमवार रक्षाबंधन पर्व के रूप में मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि सोमवार सूर्योदय से शुरू होकर पूरे दिन रहेगी। पूर्णिमा तिथि के दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी यानि रक्षाधागा बांधकर दुख, संकट से उसकी रक्षा करती है, लेकिन इस साल रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा का साया रहेगा। ऐसे में दोहपर 1:30 बजे के बाद ही बहनें भाईयों को राखी बांध पाएंगी।
विज्ञापन
राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी पं. उमेश चंद नौटियाल ने बताया कि हिंदू पंचाग के अनुसार भद्रा में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। भ्रदा में बांधी गई राखी का फल प्राप्त नहीं होता है वहीं, दुख का कारण बनता है। शास्त्रों में भद्राकाल में कोई भी मांगलिक कार्य, उत्सव, भाई की कलाई पर राखी बांधना निषेध माना गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 05:53 बजे से ही भ्रदा लग जाएगी। दोपहर 01:30 बजे तक भद्रा रहेगी। ऐसे में दोपहर 01:31 बजे से ही राखी का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भद्रा के मुख काल में राखी बांधना निषेध माना गया है। इसलिए सुबह के समय राखी नहीं बांधनी चाहिए। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 बजे के बाद ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि दोपहर 1:31 बजे से दोपहर 04:25 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा पंचाग में प्रदोष काल में भी राखी बांधना शुभ माना गया है। प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 06:56 बजे से रात 09:08 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन