फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rakesh pathania statement over former kccb chairman Jagdish siphia

केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन पर हो एफआईआर : राकेश पठानिया

Sat, 27 Oct 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 27 Oct 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
rakesh pathania statement over former kccb chairman Jagdish siphia

जयराम सरकार की ओर से निलंबन की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया द्वारा दायर याचिका खारिज होने के बाद नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने फिर से मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


पठानिया ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान सिपहिया के खिलाफ हाईकोर्ट की जजमेंट दिखाई। पठानिया ने कहा कि हाईकोर्ट की जजमेंट आने के बाद अब  साबित हो गया है कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान केसीसी बैंक में काफी गड़बड़ियां हुई हैं।
विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि 21 हजार करोड़ रुपये के टर्नओवर वाले केसीसी बैंक में गड़बड़झाला करने वाले आरोपियों पर अब सरकार तुरंत एफआईआर कर उच्च स्तरीय जांच करे। पूर्व चेयरमैन के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकाल में केसीसी बैंक में गलत तरीके से लोन देने वाले आरोपियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। बैंक को हुए घाटे की पूर्ति आरोपियों की संपत्ति जब्त कर होनी चाहिए।    


सरकार से नहीं हूं नाराज 
कैबिनेट और निगम-बोर्डों में ताजपोशी नहीं होने के चलते सरकार से नाराजगी के प्रश्न पर पठानिया ने कहा कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जब जब अहम जिम्मेदारियां दीं, उन्हें उन्होंने दिल से निभाया है। आगे भी जो भी काम सीएम देंगे, उसे वह दिल से और मेहनत से करेंगे। मैं मुख्यमंत्री और सरकार की मजबूती के लिए दिन-रात तत्पर हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed