फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal said- Congress leaders are conspiring to divide the country on the basis of castes

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस के नेता देश को जातियों में बांटने का षड़यंत्र कर रहे

Tue, 26 Nov 2024 12:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन(सिरमाैर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन(सिरमाैर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Nov 2024 12:24 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. बिंदल ने इस मौके पर मुख्य अतिथि के नाते बोलते हुए कहा कि बाबा साहब भारत के संविधान के मुख्य शिल्पी रहे हैं। भारत के संविधान में सभी भारतवासियों के लिए अधिकार और कर्तव्यों का संपूर्ण समावेश है।

विज्ञापन
Rajiv Bindal said- Congress leaders are conspiring to divide the country on the basis of castes
संविधान दिवस पर भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर को किया याद। - फोटो : संवाद

विस्तार

संविधान दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला भाजपा कार्यालय में जिला के प्रमुख नेताओं ने भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और संविधान की प्रति को नतमस्तक होते हुए संविधान की अनुपालना करने का संकल्प लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. बिंदल ने इस मौके पर मुख्य अतिथि के नाते बोलते हुए कहा कि बाबा साहब भारत के संविधान के मुख्य शिल्पी रहे हैं। भारत के संविधान में सभी भारतवासियों के लिए अधिकार और कर्तव्यों का संपूर्ण समावेश है। सभी जाति, पंथ, संप्रदाय के लिए श्रद्धा व समान भाव का अधिकार है और इसी संविधान के आधार पर भारत देश लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन



डाॅ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता देश में घूम-घूमकर देश को जातियों में बांटने का षड़यंत्र कर रहे हैं। जिन्होंने 60 साल के कांग्रेस राज में संविधान की धज्जियां उड़ाईं, बाबा साहब के संविधान में 70 बार परिवर्तन किया, वोटों के लालच में सांप्रदायिक भावनाएं भड़काईं, अब वो जातियों का विष फैलाकर वोटों की राजनीति कर रहे हैं। वो कांग्रेस जिसने देश में लोकतंत्र की हत्या की, आपातकाल लगाकर लाखों लोगों को जेल की काल कोठरी के पीछे डाल दिया, वो आज संविधान की दुहाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


बिंदल ने प्रदेश सरकार पर साधा निशानाि
 इस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चैधरी, विधायिका रीना कश्यप, प्रदेश सचिव मुनीष चैहान, श्रीरेणुका जी से पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, नाहन मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर सहित चारों मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।  बिंदल ने कहा कि सरकार दो साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। क्या इस बात का जश्न है कि दो साल के अंदर बेरोजगार लगातार धक्के खा रहा है। कोई सुनने वाला नहीं। पहली कैबिनेट में 28 लाख बहनों को 1500 रुपये महीना देने की बात कही थी, 100 से ज्यादा कैबिनेट बैठक हो चुकीं, लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। 22 लाख बिजली उपभोक्ताओं को भाजपा सरकार ने सवा 100 यूनिट बिजली फ्री दिया था, उसे वापस ले लिया। 1500 संस्थान बंद कर दिए। 28000 करोड़ का कर्जा ले लिया, क्या इस बात का जश्न मनना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed